scriptMP में खनिज विभाग के बड़े अफसर ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR | MP letest crime news | Patrika News

MP में खनिज विभाग के बड़े अफसर ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

locationरतलामPublished: May 20, 2022 09:38:07 pm

Submitted by:

Kamal Singh

रतलाम की महिला ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा पति से रुपए मांगने के बहाने बुलाया था

MP में खनिज विभाग के बड़े अफसर ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

MP में खनिज विभाग के बड़े अफसर ने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

रतलाम. खनिज विभाग के इंदौर-उज्जैन संभाग के उडऩदस्ता प्रभारी सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत के खिलाफ शहर की एक महिला ने महिला थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला ने आवेदन दिया था जिस पर जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है। यह मामला 30 मार्च का है। महिला के आवेदन देने के बाद इसकी गहनता से जांच हुई तब जाकर मामला दर्ज हुआ।

यह है मामला


घटना के अनुसार 30 मार्च को महिला ने महिला थाने पर आवेदन दिया था। इसमें उसने बताया था कि सहायक खनिज अधिकारी और खनिज विभाग के इंदौर-उज्जैन संभाग के उडऩदस्ता प्रभारी संजय लुणावत का उनके पास और पति के पास कई बार फोन आए। लुणावत ने 25000 लेकर पति को वरोठ माता मंदिर के पास बुलाया था। इस पर महिला, उसका पुत्र और पति बताए गए स्थान पर पहुंचे थे। उडऩदस्ता प्रभारी लुणावत ने पति और बेटे के सामने ही उससे छेड़छाड़ की। पति को यह देख गुस्सा या और हम लोग वहां से चले गए। शिकायत की जांच के बाद महिला थाने ने संजय लुणावत के खिलाफ धारा 354ए में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लगातार गायब हो रही है किशोरियां


जिले के आदिवासी अंचल हो या शहरी क्षेत्र लगातार किशोरियों के गायब होने के मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन किसी न किसी थाने से कोई किशोरी गायब हो रही है और इसकी रिपोर्ट भी संबंधित थाने में दर्ज कराई जा रही है। तीन दिन पहले तो हद हो गई जब एक ही दिन में पांच किशोरियों के गायब होने के मामले पुलिस थानों में दर्ज हुए थे। इसमें भी खास यह था कि तीन किशोरियों के गायब होने के मामले एकमात्र रावटी थाने में दर्ज हुए थे। तीनों ही लड़कियां एक-दूसरे की रिश्तेदार थी और इन्हें गांव के ही तीन युवक भगाकर ले गए। तीनों संदेहियों पर पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो