scriptMPL: सुवासरा में हरदीप को जीत, हाटपीपल्या में आगे मनोज | MPL: Hardeep wins in Suvasara, Manoj ahead in Hatpipalya | Patrika News

MPL: सुवासरा में हरदीप को जीत, हाटपीपल्या में आगे मनोज

locationरतलामPublished: Nov 10, 2020 03:44:28 pm

Submitted by:

sachin trivedi

अपरान्ह 3.00 बजे तक: सांवेर में सिलावट की बढ़त जारी, आगर में कांग्रेस आगे चल रही

patrika

patrika

देवास/मंदसौर/आगर.
मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का महत्वपूर्ण दौर शुरू हो गया है। 28 सीटों का रूझान सामने आने के बाद भाजपा जीत की ओर बढ़ती जा रही है। अब तक मिले रूझान और परिणाम में भाजपा ने करीब 20 सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है तो कांग्रेस को 7 सीट मिलती नजर आ रही है। एक सीट पर अन्य दल के प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बना रखी है। अपरान्ह 3 बजे तक मालवा के उज्जैन-इंदौर संभाग की 4 प्रमुख विधानसभा सीटों मेें से एक सुवासरा में भाजपा के हरदीपसिंह डंग 29 हजार से ज्यादा वोट से उपचुनाव जीत गए हैं।
मंदसौर की सुवासरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग ने 29 हजार 661 वोटो से जीत हासिल कर ली है, यहां सभी 25 चरण की मतगणना हो चुकी है, हालांकि अधिकृत ऐलान होना शेष है, मतगणना प्रक्रिया अनुसार अपरान्ह 3 बजे बाद ही अधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित होगा, लेकिन यहां भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। उधर, हाटपीपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी करीब 12 हजार 107 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, आगर विधानसभा में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े ने 500 वोटों की बढ़त बनाई है।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
सबसे अहम मुकाबला इंदौर जिले की सांवेर सीट पर चल रहा है, यहां भाजपा के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रहे है। अपरान्ह 3 बजे तक मतगणना के बाद सिलावट करीब 16 हजार 324 मतों से आगे चल रहे है। मालवा से ही धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर राजवर्धनसिंह दत्तिगांव ने भी निर्णायक बढ़त बना ली है। बीते चुनाव की अपेक्षा भाजपा को मालवा में खासी बढ़त मिलती नजर आ रही है, सुवासरा, बदनावर और सांवेर में भाजपा का कमल फिर से खिला रहा तो हाटपीपल्या उम्मीद बनी है।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में परिणामों का असर दिखाई देने लगा है। ज्यादातर विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सुवासरा में जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मंदसौर में आतिशबाजी की। वहीं, हाटपीपल्या की बढ़त के बाद देवास में खुशी का माहौल है। सांवेर की बढ़त से इंदौर तक भाजपा में जश्न चल रहा है। बदनावर में दत्तिगांव के आगे चलने से भी भाजपा खेमा उत्साहित नजर आ रहा है तो आगर में कड़ा मुकाबला होने के कारण ज्यादातर कार्यकर्ता आंकड़ों को नजर लगाए हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो