scriptमुख्यमंत्री कन्यादान योजना: 363 जोड़ों के विवाह हुए, केवल 145 को मिली सहायता | mukhyamantri kanyadan yojana mp | Patrika News

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: 363 जोड़ों के विवाह हुए, केवल 145 को मिली सहायता

locationरतलामPublished: Nov 12, 2019 05:47:15 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: 363 जोड़ों के विवाह हुए, केवल 145 को मिली सहायता

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: 363 जोड़ों के विवाह हुए, केवल 145 को मिली सहायता

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: 363 जोड़ों के विवाह हुए, केवल 145 को मिली सहायता

रतलाम। जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में वर्ष 2019 में हुए 363 विवाह करने वालों में से 145 को ही योजना का लाभ मिला है। बचे हुए लोग अभी भी सहायता का इंतजार कर रहे हैं। जून माह में यह विवाह सैलाना व बाजना में हुए थे। पांच माह पूर्व विवाह तो हुए, लेकिन सरकारी मदद के लिए ये जोड़े राह ताक रहे हैं।

पूर्व में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 25 हजार रुपए मिलते थे। इस राशि का बढ़ाकर कमलनाथ सरकार ने 51 हजार रुपए कर दिया था। इसके बाद जिले में लोकसभा चुनाव के बाद जून माह में सैलाना व बाजना में इन विवाह का आयोजन करवाया गया। बाजना व सैलाना में मिलाकर कुल 363 विवाह का आयोजन हुआ। इसमे से 40 प्रतिशत को सरकार से रुपए मिलने पर 51-51 हजार रुपए की मदद की गई, शेष अब भी आवंटन के अभाव में सरकारी रुपए का इंतजार ही कर रहे है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कई बार पत्र भी लिखे गए, लेकिन अब तक राशि जारी नहीं हो पाई। इधर दूसरी तरफ रतलाम जनपद ने नवंबर माह की ३० तारीख तक इस योजना में आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर आमंत्रित किए है।

हमने सूचना दी है
जिले में जून माह में 363 विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत विवाह हुए। इसमें करीब 40 प्रतिशत हितग्राहियों को आवंटन मिलने पर राशि जारी कर दी गई। शेष के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी है।
एसएस चौहान, उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग

ट्रेंडिंग वीडियो