scriptडबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या | Murdur | Patrika News

डबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या

locationरतलामPublished: Feb 24, 2020 05:30:22 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

पीएंडटी कालोनी में काम के सिलसिले में गया था युवक और पीछे से आए दो अन्य युवकों ने चाकुओं से किया वार

डबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या

डबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या

रतलाम। देर शाम काम के सिलसिले में पीएंडटी कालोनी गली नंबर तीन टावर वाली गली गए सुभाषनगर निवासी अब्दुल रशीद पिता अब्दुल हमीद नामक हाट रोड निवासी एक युवक की दो युवकों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर में युवकों ने दो चाकू घौंपे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाकू मारने के बाद दोनों युवक गांधीनगर की तरफ भाग गए। सूचना आसपास के लोगों ने १०० डायल और पुलिस को दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाए तो यहां बड़ी संख्या में परिजन और परिचित पहुंचे। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा होने से पुलिस फोर्स को भी जिला अस्पताल में लगाना पड़ा। परिजनों ने हत्या के पीछे शोएब उर्फ छोटा उकड़ी का हाथ होने की शंका जताई है।
डबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या
पुलिस के अनुसार घटनाक्रम रात करीब आठ बजे का है। सुभाषनगर निवासी अब्दुल रशीद उर्फ गुड्डू पिता अब्दुल हमीद किसी काम के सिलसिले में पीएंडटी कालोनी गए थे। वे अपनी बाइक एक जगह खड़ी करके पैदल ही जा रहे थे कि पीछे से दो युवक आए और उसे नीचे गिराकर चाकुओं से दो वार किए। एक सीने में और दूसरा पसली में। चाकू लगने से स्पाट पर काफी मात्रा में खून बह गया था। घटनाक्रम गली में आरके जेतपुरिया के मकान के ठीक सामने हुआ। बताया जाता है कि इसी गली में खड़े थे और चाकू मारकर भाग रहने युवकों को रोकने के लिए आगे आए। इतने में दोनों के हाथों में चाकू देखकर वे भी पीछे हट गए और आरोपी तेजी से वहां से भाग निकले। मृतक की बाइक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लाट में पड़ी मिली। देर रात पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है।
डबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या
हाट रोड पर हेयर सेलून है मृतक का
मृतक अब्दुल रशीद और उनके पुत्र हाट रोड पर हेयर सेलून की दुकान चलाते हैं। छह भाइयों में अब्दुल रसीद दूसरे नंबर के हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। मृतक के भाई इस्माइल, चचेरे भाई स²ाम ने आशंका जताई कि हत्या के पीछे शोएब उर्फ छोटा उकड़ी हो सकता है। कुछ दिन पहले ही छोटा उकड़ी के जिलाबदर की कार्रवाई के लिए ये लोग पुलिस अधीक्षक से मिले थे। इसी दौरान छोटा उकड़ी भी पहुंचा था और इसके बाद इनके बीच विवाद हुआ था। पिछले चार-पांच दिनों से छोटा उकड़़ी से इनका विवाद चल रहा था। करीब सालभर पहले भी छोटा उकड़़ी ने इनसे विवाद किया था।
रात आठ बजे सूचना मिली थी कि एक युवक को चाकू मारे गए हैं। पुलिस पहुंची तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों की तरफ से एक संदेही शोएब उर्फ छोटा उकड़ी का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने चारों तरफ दल भेज दिए हैं।
हेमंत चौहान, सीएसपी, रतलाम
ईश्वर में चाकूबाजी, दो युवक घायल, एक गंभीर
रतलाम. देर रात ईश्वरनगर में दो युवकों के बीच चाकूबाजी की घटना हो गई। दोनों को कुछ देर के अंतराल से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। दोनों ही ईश्वरनगर के रहने वाले हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार ईश्वरनगर निवासी विक्की पिता सोहनलाल डिंडोर २५ साल को ११ बजे जिला अस्पताल में चाकू लगने से घायल अवस्था में लाया गया। विक्की ने बताया कि वह घर पर ही था। पत्नी, बच्चे और वह बैठे थे कि पवन नामक युवक आया और चाकू मारने लगा। उसे पेट, कान के नजदीक और अन्य जगह चाकू लगे हैं। उसे परिजन जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। इसके करीब १५ मिनट बाद पवन पिता श्रीराम २५ नामक युवक को भी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। पवन ने बताया कि वह ईश्वरनगर में ही था कि इतने में आठ से दस लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल किया और खाई में फैंक गए। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डबल मर्डर: पीएंडटी कॉलोनी और ईश्वरनगर में दो लोगों की हत्या
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो