scriptपढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो | nagar nigam latest news | Patrika News

पढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो

locationरतलामPublished: Jul 13, 2020 09:23:11 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

नवागत नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने अपना सख्त रुप दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण में कमी मिलने पर कहा पहला निरीक्षण है इसलिए माफ कर रहे है, अगली बार गलती मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।

पढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो

पढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो,पढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो,पढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो

रतलाम. नवागत नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने अपना सख्त रुप दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण में कमी मिलने पर कहा पहला निरीक्षण है इसलिए माफ कर रहे है, अगली बार गलती मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान निर्माण कार्यो में गती लाने, गुणवत्ता का ध्यान रखने, स्वच्छता में कोताही नहीं होने की बात भी की गई।
VIDEO : मध्य प्रदेश में अनोखी बारात, नेताजी को गधे पर बिठाकर घुमाया

नव नियुक्त आयुक्त झारिया ने नगर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही 4 लेन सड़क निर्माण व सीवरेज कार्य का भी अवलोकन किया। नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने के कड़े निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा 4 जेसीबी, 4 डम्पर व 1 टेऊक्टर ट्रॉली के माध्यम से नगर के नालो की सफाई का कार्य किया जा रहा है। ईदगाह रोड, आई माता, अशोक नगर, मौलना आजाद नगर, शास्त्री नगर नाले की सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा सक्सर$जेटिंग मशीन से विक्रम नगर, दीनदयाल नगर व अलकापुरी के चेम्बरों की सफाई कार्य का निरीक्षण आयुक्त झारिया ने किया।
हुआ यह निर्णय : नए बदलाव के साथ चलेगी भारतीय रेलवे

इस कार्य को भी देखा आयुक्त ने

नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने हेतु कन्टेनमेंट क्षेत्रों के साथ ही नगर में भी सोडियम हाईड्रोक्लोराईड का छिड़काव नियमित रूप से करने के निर्देश निगम आयुक्त झारिया ने संबंधितों को दिए। नगर निगम द्वारा 3 दमकल, 1 ट्रेक्टर, 1 क्वीक रिस्पांस व्हीकल, 14 हैण्ड मशीन से सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव के साथ ही 2 फागिंग मशीन से कीटनाशक दवा छिड़काव कार्य को आयुक्त झारिया ने देखा।
रेलवे का बड़ा निर्णय : आपके शहर की यह ट्रेन होगी बंद

गुणवत्ता से नहीं हो समझोता

निगम आयुक्त झारिया ने दो बत्ती पर सीवरेज कार्य व पावर हाउस रोड पर 4 लेन सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन कर संबंधित कम्पनी के सुपरवाईजर व कर्मचारियों को कार्य में गति लाने व निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से समझोता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रेलवे यात्रियों को देगा बड़ी सौगात, करोड़ों यात्रियों को होगा लाभ

सात दिन में वसूले 64 हजार

इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु नगर में ऐसे व्यक्ति एवं दुकानदार जो कि मास्क नहीं लगा रहे है व सोश्यल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे है उन पर नगर निगम द्वारा स्पॉट दंड की कार्यवाही की जा रही है। एक सप्ताह में 969 व्यक्तियों पर दंड लगाकर 64 हजार रुपए की राशि वसूल की गई।
एसबीआई ने अपने करोड़ों उपभोक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा

पढ़ें नगर निगम आयुक्त ने किसे कहा, इस बार माफ कर रहा, अगली बार गलती नहीं हो
पांच नए वाहन भेजे

घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से हो इस हेतु नगर निगम द्वारा 30 नवीन कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये गये थे। जिसमें से 5 वाहन प्रारंभ नहीं किये गये थे। इसकी जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त झारिया ने तुरंत इन वाहनों को शुरू कर वार्डो में कचरा संग्रहण हेतु भेजा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े, किरण चौहान आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो