scriptवर्कशॉप जाएगी पलसोड़ा, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण | nagar nigam news | Patrika News

वर्कशॉप जाएगी पलसोड़ा, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

locationरतलामPublished: Jun 18, 2021 09:51:23 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

नगर निगम कार्यालय स्थित वर्कशॉप को पलसोड़ा स्थित सिटी ट्रांसपोर्ट स्थल पर शिफ्ट किया जाएगा।

nagar nigam news

nagar nigam news

रतलाम. नगर निगम कार्यालय स्थित वर्कशॉप को पलसोड़ा स्थित सिटी ट्रांसपोर्ट स्थल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए उपलब्ध भूमि के स्थल का निरीक्षण निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ गुरुवार दोपहर को निरीक्षण किया है।
इस दौरान आयुक्त झारिया ने कहा कि कच्चे स्थल पर मुरम डालकर समतलीकरण व रोलिंग करवाई जाये साथ ही गाडिय़ों की सुरक्षा हेतु शेड का कार्य शीघ्र किया जाए। बंजली में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किये जाने पर अचार फेक्ट्री द्वारा गंदगी फैलाये जाने पर संबंधित को नोटिस देने का निर्णय हुआ। इसके साथ ही बंजली में आवंटित भूमि का सीमांकन किये जाने के साथ ही रोड व बिल्डिंग निर्माण का कार्य शीघ्र पुरा किये जाने को कहा।
ratlam nagar nigam
IMAGE CREDIT: patrika
सीवरेज कार्य का निरीक्षण

टैंकर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने निविदाकार के इंजीनियर व सुपरवाईजर को कहा बारिश प्रारंभ होने वाली है इस हेतु सीवरेज का कार्य शीघ्र पूर्ण करें ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो। इसके अलावा दो बत्ती पर चल रहे सिटी फोरलेन निर्माण के दौरान शनिवार रात को भी काम करवाने को कहा। सफाई कर्मचारियों के नाम के साथ नंबर वार्ड नंबर 32 व 34 में फ्लैक्स में नहीं पाए जाने पर नंबर लिखने को कहा व जो नंबर नहीं दे उनकी सेवा समाप्त करने को कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो