script15 मिनट देरी से शुरू हुआ नगर निगम सम्मेलन | Nagar Nigam Sammelan Start 15 Minutes Let | Patrika News

15 मिनट देरी से शुरू हुआ नगर निगम सम्मेलन

locationरतलामPublished: Jul 31, 2018 12:14:08 pm

Submitted by:

sachin trivedi

15 मिनट देरी से शुरू हुआ नगर निगम सम्मेलन

Patrika

Patrika

रतलाम. वर्ष 2018 में नगर निगम के पहले साधारण सम्मेलन की मंगलवार को शुरूआत हो गई। प्रात: 11 बजे निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देरी से शुरू हुए सम्मेलन के लिए महापौर डॉ. सुनीता यार्दे और निगम सभापति अशोक पोरवाल पहुंच गए है। वहीं, बजट के दस्तावेजों के साथ निगायुक्त एसके सिंह अन्य अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे। भाजपा के बहुमत वाली परिषद मेें सभी पार्षदों के साथ कांग्रेस की कमान नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी ने संभाली। वहीं, कांग्रेस से निष्कासित खेमे के छह पार्षद भी सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए है। सम्मेलन की शुरूआत की औपचारिक घोषणा पोरवाल ने की और पार्षदों ने उनकी चर्चा के सवाल की सूची भी ली।
नगर निगम का साधारण सम्मेलन में 5 अलग अलग चरणों वाले सम्मेलन में आधुनिक श्मशान स्थल सहित 6 अन्य बिन्दु शामिल किए गए है। वित्त वर्ष का बजट भी परिषद में स्वीकृति के लिए रखेंगे। इस वर्ष करीब एक करोड़ 39 लाख रुपए की बचत का बजट पेश किया जाएगा।

यह रहेंगे चर्चा के बिन्दु
– करमदी में स्थापित होने वाले नमकीन क्लस्टर के लिए रियायती दर पर जल प्रदाय करने पर चर्चा, पूर्व में पारित दर 100 रुपए प्रति किलो लीटर पर विचार।
– विकास शाखा द्वारा नगर सुधार न्यास की विभिन्न आवासीय/व्यावसायीक योजनाओं में आवंटित भूखंड, भवनों की लीज अवधि 30 वर्षो के लिए बढ़ाना।
– आधुनिक श्मशान ईको फ्रेंडली क्रिएशन प्लांट स्थापना के लिए विरियाखेड़ी की शासकीय भूमि पर एमआईसी की अनुशंसा पर परिषद से स्वीकृति प्राप्त करना।
– वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित आय राशि 52246.25 तथा व्यय राशि 52107.26 के बजट को पास करना। बचत करीब 1 करोड़ 39 लाख प्रस्तावित।
– नगर निगम में संविदा पर पदस्थ दो सुरक्षाकर्मी के आवेदन पर उनकी सेवा अवधि और मानदेय बढ़ाने पर विचार एवं प्राप्त प्रस्ताव पर परिषद की मंजूरी।
– नगरीय निकायों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने के विभिन्न संशोधित प्रावधानों पर पूर्व की स्वीकृति अनुसार मंजूरी प्रस्ताव।

शहर विकास पर फोकस
साधारण सम्मेलन में रखे जाने वाले विषयों की सूचना परिषद के माध्यम से दी गई है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शहर विकास पर फोकस करना है, बजट के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और परिषद में प्रस्ताव आएंगे।
– डॉ. सुनीता यार्दे, महापौर रतलाम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो