scriptनारियल देता है पूजा का पूरा फल, जानिए इस शुभ फल के 9 अनसुने टोटके | nariyal ki puja kay fayda | Patrika News

नारियल देता है पूजा का पूरा फल, जानिए इस शुभ फल के 9 अनसुने टोटके

locationरतलामPublished: Aug 24, 2018 11:18:34 am

Submitted by:

Ashish Pathak

नारियल देता है पूजा का पूरा फल, जानिए इस शुभ फल के 9 अनसुने टोटके

nariyal ki puja kay fayda

nariyal ki puja kay fayda

रतलाम। भारतीय ज्योतिष में टोटकों का बड़ा महत्व है। अनेक तरह के टोटकों में नारियल का टोटका बड़ा महत्व रखता है। मंदिर में नारियल को चढ़ाया जाता है तो तंत्र में नारियल से मनचाहे कार्य करवाए जाते है। नारियन को दक्षिण में श्रीफल भी कहा जाता है। नारियन से जुडे़ अनेक टोटके है, इनमे से कुछ हम आपको बता रहे है। इनको करने से बड़ा लाभ होता है। ये बात रतलाम के पूर्व राजपरिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे नक्षत्रलोक में नारियल के टोटकों के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी जोशी ने बताया कि नारियल को धर्म में विशेष रुप में हिंदू धर्म में विशेष स्थान दिया गया है। नारियल पवित्र उर्जा का सबसे बेहतर स्त्रोत है। इसको खाने से जहां शरीर को जरूरी प्रोटिन मिलते है वही इसको धर्म में उपयोग करने से उर्जा के साथ-साथ रुके हुए सर्व कार्य शुरू हो जाते है। नारियल में प्रोटीन और मिनरल्स के अलावा सभी पौष्टिक तत्व अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते हैं। बेहतर बात ये है कि नारियल में विटामिन, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बड़ी बात ये है कि नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
यहां पढ़ें नारियल के टोटके

कर्ज उतारने के लिए

एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके कर्जमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। ये करने से तुरंत लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

दूसरा उपाय
शनिवार के दिन सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से कर्जमुक्ति के लिए प्रार्थना करें।
स्वयं के व्यापार में लाभ के लिए

अगर आपके कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें। इसके साथ ही 11 बार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।
कुंडली के कालसर्प या शनि दोष हेतु

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष, पित्रदोष, शनि, राहू या केतु से जुड़ी कोई समस्या हो, कोई ऊपरी बाधा हो, बनता काम बिगड़ रहा हो, कोई अनजाना भय आपको भयभीत कर रहा हो अथवा ऐसा लग रहा हो कि किसी ने आपके परिवार पर कुछ कर दिया है, तो इसके निवारण के लिए शनिवार के दिन एक जलदार जटावाला नारियल लेकर उसे काले कपड़े में लपेटें। 100 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम उड़द की दाल तथा 1 कील के साथ उसे बहते जल में प्रवाहित करें। ये कार्य करने के बाद 11 बार हनुमान चालिसा का पाठ करें।


परीक्षा में सफलता के लिए
अक्सर लोग कहते है कि खुब मेहनत करते है, लेकिन परीक्षााफल बेहतर नहीं आता है। यदि आपके साथ भी एेसा होता है तो आप एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें। इसके बाद बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। जिस वक्त आप इसे जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से 21 बार अपने मन की कामना जरूर कहें।
बीमारी या संकट हटाने हेतु

वो बीमारी जो लगातार परेशान कर रही हो उसके लिए ये बेहतर उपाय है। एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 108 बार वारकर किसी देवस्थान की आग में डाल दें। यह उपाय आप मंगलवार और शनिवार की शाम को ही करें। ऐसा पांच शनिवार या मंगलवार को करें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के उपर से वारकर करेंगे तो बेहतर रहेगा।
स्थाई नौकरी के लिए

काफी लोग एेसे है जो नौकरी पर लगते है, लेकिन वे टिक नहीं पाते। एेसे लोगों को केतु व मंगल की परेशानी होती है। इन लोगों को नारियल के छिलकों को जलाकर भस्म तैयार करना चाहिए। इसके बाद उसमें नारियल का ही पानी मिलाकर उसकी लुगदी बनाएं। फिर उस लुगदी की सात पुडि़या बनाकर चार को घर के चारों कोनों में रखना चाहिए। शेष तीन पुडि़या में से एक को घर की छत पर, एक को पीपल की जड़ में व एक को हमेशा स्वयं की जेब में रखें।
हर प्रकार के संकट का समाधान

जीवन है जब तक अनेक प्रकार के संकट आते है। संकट नहीं आए इसके लिए शुक्रवार शाम को एक नारियल लें और उसको अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। सुबह उठकर 11 शनिवार को किसी नदी में नारियल प्रवाहित करें। ये करने से संकट आना बंद हो जाएंगे।
व्यापार या घर की निर्धनता दूर करने के लिए

घर या कारोबार में गरीबी हो रही हो, रुपए आना बंद हो गए हो तो शुक्रवार सुबह 6 बजे उठ जाए। दैनिक कर्म करके श्रीगणेश व महालक्ष्मी की पूजन करें। पूजन में एक नारियल अवश्य रखें। पूजन के बाद नारियल को घर या कारोबार की तिजोरी में रखें।
घर में बरकत के लिए

अक्सर लोग ये शिकायत करते है कि रुपए टिकते नहीं है या घर में बरकत नहीं होती। यदि रुपया टिक नहीं पा रहा हो या सेविंग नहीं हो पा रही हो तो परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता है। ऐसे में ये जरूरी है कि शुक्रवार शाम को 10 बजे पहले माता लक्ष्मी के मंदिर में एक जटावाला नारियल, गुलाब, कमल पुष्प माला, सवा मीटर गुलाबी, सफेद कपड़ा, सवा पाव , दही, सफेद मिष्ठान व एक जोड़ा जनेऊ के साथ माता को अर्पित करें। इसके बाद मां की कपूर व देसी घी से आरती करें। आरती के बााद 31 बार श्रीकनकधारा स्तोत्र का जाप करें। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा तुरंत मिलेगा।
nariyal ki puja kay fayda

ट्रेंडिंग वीडियो