19 अक्टूबर को दशहरे पर शाम 7 बजे झांकियों के साथ गरबाट्राली व श्रीराम की सवारी निकाली जाएगी। इसमें राम, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर विराजित रहेंगे। यह सवारी नगर प्रमुख मार्गो से होती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी यहां अंहकार रूपी रावण के पुतले का दहन कर विजयादशमी मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व उनकी आभा तिवारी और पुत्री बेबी अनन्या ने माता पूजा-अर्चना कर भोग लगाया और उपस्थित निराश्रितों को भोजन कराया।
फैंसी ड्रैस गरबारास में मनमोहक प्रस्तुति
माँ पद्मावती मंदिर समिति एवं जवाहर स्पोर्टस कलब के तत्वावधान में चारबत्ती स्थित माँ पद्मावती मंदिर पर फैंसी ड्रैस गरबारास के आयोजन में आराधिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसमें मां के विभिन्न रूपों के साथ ही रानी दुर्गावती, राधा-कृष्ण, मीराबाई, मोरनी, नेता, सुभाषचन्द्र बोस, सरदार-सरदारनी, आधुनिक गर्ल जैसे कई आकर्षक रूपों में गरबारास कर मां की आराधना की। महाआरती जिला कुशती संघ के अध्यक्ष गौरव जाट पहलवान, समाजसेवी ममता जाट, राजेश पगारीया, जितेन्द्रसिंह सोलंकी के आतिथ्य में की गई।
प्रतिदिन पांच हजार स्टील बर्तनों की सजावट
श्रीगणेश गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान कसारा बाजार में 28वांं गरबा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन पांच हजार स्टील के बर्तनों की सजावट की जा रही है। रांगोली व हरे.भरे पौधों की सजावट के बीच गरबारास का आयोजन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए दर्शकों भारी भीड़ उमड़ रही है। 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे प्रतिमा विर्सजन का चल समारोह निकाला जाएगा।
आज शिर्डी सार्इं महासमाधि के १०० वर्ष पूर्ण
शास्त्रीनगर सार्इं धाम पर होंगे दो दिवसीय सुबह शाम तक अनेक धार्मिक आयोजन
रतलाम। श्री शिर्डी सार्इं बाबा की महासमाधि के १०० वर्ष १८ अक्टूबर को पूर्ण होने जा रहे हैं। आज से १०० वर्ष पूर्व विजयादशमी के दिन गुरुवार को श्री सार्इं बाबा ने महासमाधी ली थी। यह संयोग इस वर्ष भी विजयादशमी के दिन गुरुवार को बनने जा रहा है। इसके अन्तर्गत श्री सार्इं सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सांई मंदिर शास्त्रीनगर पर सार्इंबााबा पुण्यतिथि व शताब्दी दिवस अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। १८ अक्टूबर को सुबह ६ बजे बाबा मंगल स्नान व अभिषेक होगा। सुबह ७.३० बजे आरती होगी। प्रात: ९ से शाम ६.४५ बजे तक श्री सार्इं बाबा के सच्चरित्र का पारायण किया जाएगा। मंदिर के अनिल सिसौदिया ने बताया कि दोपहर १ से शाम ४ बजे तक सार्इं कीर्तन व भजन का आयोजन होगा। दोपहर १२ बजे भोग आरती व शाम ७ बजे संध्या आरती की जाएगी। १९ अक्टूबर को प्रात: ६ बजे बाबा का मंगल स्नान व अभिषेक किया जाएगा। सुबह ७.३० बजे आरती, प्रात: ९ बजे से शाम ६.४५ बजे तक श्री सार्इं सच्चरित्र का पारायण होगा। दोपहर १२ बजे भोग आरती के बाद शाम ७ बजे आरती होगी।