scriptजिले में दस हजार परिवारों को लगभग 100 प्रतिशत राहत | Nearly 100 percent relief to ten thousand families in the district | Patrika News

जिले में दस हजार परिवारों को लगभग 100 प्रतिशत राहत

locationरतलामPublished: Nov 12, 2019 10:07:07 pm

Submitted by:

Sourabh Pathak

– बाढ़ व अतिवृष्टि प्रभावितों को सरकार से मिली राहत, 39 लोगों की गई थी जान, 10 हजार से अधिक मकान हुए थे क्षतिग्रस्त

NDRF

NDRF

रतलाम। जिले में बाढ़ व अतिवृष्टि से आई आपदा से पीडि़त करीब दस हजार परिवारों को शासन ने राहत दी है। रतलाम जिले में यह आंकड़ा लगभग 100 फीसदी पूरा हो चुका है। राहत के काम में अब सिर्फ वहीं लोग बचे है, जिनके बैंक खातों या अन्य कोई तकनीकी त्रुटि रही हो, शेष सभी की मुआवजा राशि स्वीकृत होने के साथ उनके बैंक खातों में पहुंच चुकी है।
बाढ़ व अतिवृष्टि के चलते जिले में हुई नुकसानी के लिए पांच करोड़ 86 लाख 80 हजार 908 रुपए की राहत राशि सरकार ने स्वीकृत की है। इस राशि में से आपदा पीडि़त वे लोग जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए, जनहानि, पशुहानि हुई और इसके साथ कूप क्षतिग्रस्त हुए है, वे शामिल है। इन लोगों में से भी पांच करोड़ 21 लाख 60 हजार 408 रुपए की राशि वितरीत की जा चुकी है। शेष बची 65 लाख 20 हजार 500 रुपए की राहत राशि वितरीत की जाना शेष है।
कहां पर कुल कितनी नुकसानी
स्थान – जनहानि – पशुहानि – मकान क्षति – कुप क्षति – कुल
आलोट – 3 – 6 – 2377 – 0 – 2383
ताल – 5 – 5 – 3516 – 0 – 3521
सैलाना – 3 – 6 – 456 – 0 – 462
बाजना – 4 – 4 – 364 – 0 – 388
रावटी – 5 – 1 – 261 – 0 – 262
जावरा – 5 – 6 – 1382 – 0 – 1388
पिपलौदा – 4 – 3 – 286 – 0 – 289
रतलाम ग्रामीण – 8 – 04 – 1167 – 14 – 1185
रतलाम शहर – 02 – 04 – 394 – 0 – 398
कुल – 39 – 39 – 10203 – 14 – 10256

कहां पर क्या नुकसानी और कितनी राहत
हानि – संख्या – स्वीकृत राशि – वितरीत राशि – शेष राशि
जनहानि – 39 – 15600000 – 15600000 – 0
मकान क्षति – 10203 – 57671408- 51150908 – 6520500
पशु हानि – 39 – 659500 – 659500 – 00
कुप हानि – 14 – 350000 – 350000 – 00
कुल – 10256 – 58680908 – 52160408 – 6520500
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो