script

बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने बना लिया वीडियो, अब वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ये डिमांड

locationरतलामPublished: Aug 08, 2022 12:07:21 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। महिला द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही अब ये डिमांड भी कर रहा है।

News

बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने बना लिया वीडियो, अब वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ये डिमांड

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा शहर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। महिला ने जब युवक को वीडियो बनाते देखा तो उसने आवाजें लगाते हुए इसका विरोध किया। महिला ने आरोप लगाया कि, विरोध करने पर आरोपी शख्स ने महिला के साथ अभद्र व्यव्हार करने के साथ उसके साथ मारपीट की है। साथ ही, महिला का ये भी आरोप है कि, अब आरोपी धमकी दे रहा है कि, अगर अब वो उससे रिलेशन नहीं बनाती तो वो उसके बाथरूम वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।


मामला शहर के अंतर्गत आने वाले मेवातीपुरा का है। आरोपी से मिली धमकी के बाद महिला ने जावरा शहर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर जावरा पुलिस का कहना है कि, फरियादी महिला का आरोप है कि, मेवातीपुरा इलाके में रहने वाले सादिक पिता ईशाक मेवाती ने पीड़िता का बाथरूम में नहाते समय निर्वस्त्र वीडियो बना लिया था। महिला द्वारा इसका विरोध किये जाने पर आरोपी पक्ष ने महिला और उसके घर वालों के साथ मारपीट और अभद्र व्यव्हार किया है।

 

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश का खूनी अंत, सोते समय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या


रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा आरोपी

सामने आई शिकायत के अनुसार, महिला का कहना है कि, आरोपी सादिक ने दो दिन पहले 5 अगस्त को नहाते समय उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाया है। आरोपी द्वारा की गई करतूत का जब महिला ने विरोध किया तो उसने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि अब वो रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा है। इसके बाद रविवार 7 अगस्त को महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि, अगर उसकी बात न मानी तो वो बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।


आरोपी को तलाश रही पुलिस

शिकायत के आधार पर जावरा पुलिस ने आरोपी सादिक मेवाती के खिलाफ 275/22, 354 ग, 294 के तहत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

 

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cw91s

ट्रेंडिंग वीडियो