scriptपोथी, कलश और रिद्घि-सिद्घि माता की प्रतिमा बैण्डबाजों के साथ निकली | news | Patrika News

पोथी, कलश और रिद्घि-सिद्घि माता की प्रतिमा बैण्डबाजों के साथ निकली

locationरतलामPublished: Jan 14, 2019 05:50:41 pm

Submitted by:

Mukesh Mahavar

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

patrika

पोथी, कलश और रिद्घि-सिद्घि माता की प्रतिमा बैण्डबाजों के साथ निकली

रतलाम. श्री चिंताहरण गणपति एवं मगन भैरू मंदिर समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पोथी, कलश एवं रिद्घि-सिद्घि माता प्रतिमा की शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा वाचन पं. योगेश्वर शास्त्री ने दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किया। प्रारंभ में राममंदिर से पोथी, कलश एवं रिद्घि-सिद्घि माता प्रतिमा की शोभायात्रा बैण्डबाजों के साथ निकली। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा का राममंदिर तिराहे पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत मित्र मंडल ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
20 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान श्री चिंताहरण गणपति के समक्ष हवन किया जाएगा। जिसकी पूर्णाहुति 21 जनवरी को सुबह 9 बजे मंदिर में रिद्घि-सिद्घि माता की प्रतिमा स्थापना के साथ होगी। दोपहर 12 बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पोथी पूजन एवं पं.शास्त्री का पुष्पमालाओं से सम्मान मुख्य यजमान लीलादेवी खांदेल, ईश्वर बाबा, राजेन्द्रसिंह पंवार, जानकीलाल गोधे, बहादुरसिंह भाटी, किरण चौहान, कैलाश गेहलोत, गेंदालाल यादव, हरिश मोदी, मोहनसिंह चौहान, रामभाऊ शोचे, अजय सोहाया आदि ने किया।
‘सामाजिक एकता का प्रयास करना ही ग्रुप का ध्येय होÓ
रतलाम. शपथ लेना और उसका पालन करना और उसके अनुरूप कार्य कर समाज को नई दिशा देना रचनात्मक कार्य करना और सामाजिक एकता का प्रयास करना यही धेय्य होना चाहिए। यह बात जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप रतलाम के शपथ ग्रहण समारोह में सलाहकार इन्दरमल जैन ने कही। सुनील चौरडिया, निलेश पोरवाल, श्रीनिवास जैन, जितेन्द्र चौपडा, अनिल कोठारी, रितेश मांडोत, चन्द्रशेखर सोनी, जय नाहर को मध्यप्रदेश रिजन चेयरमेन अभय चोपडा ने एवं कार्यकारिणी सदस्यों को राष्ट्रीय कान्फ्रेश चेयरमेन दिनेश जैन ने शपथ ग्रहण करवाई। प्रचार सचिव जय नाहर ने बताया कि वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल श्रीमाल का सम्मान ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा किया गया। संचालन प्रदीप डांगी ने किया। आभार महासचिव जितेन्द्र चोपडा ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो