scriptरामभक्त हनुमान की भक्ति में डूबी रत्नपुरी | news | Patrika News
रतलाम

रामभक्त हनुमान की भक्ति में डूबी रत्नपुरी

हनुमान जयंती महोत्सव: सनातन धर्म सभा की अगुवाई में विभिन्न संगठनों ने की सहभागिता

रतलामApr 20, 2019 / 05:52 pm

Mukesh Mahavar

patrika

रामभक्त हनुमान की भक्ति में डूबी रत्नपुरी

रतलाम. हनुमान जन्मोत्सव समिति एवं सनातन धर्म महासभा की ओर पर शुक्रवार को हनुमान नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। बाल योगी राष्ट्रसंत उमेशनाथ महाराज, अखंड ज्ञान आश्रम के सुजानंद महाराज, बडे रामद्वारा के गोपालदास के पट्टाधारी पुष्पराज, सिख समाज के ज्ञानी मानसिंह आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ। महिलाएं लाल चुनरी या लाल पीली साडिय़ां,तो पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किए शामिल हुए। कलशयात्रा में धर्म ध्वजा थामे युवा चल रहे थे।
यात्रा नगर निगम, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड होते हुए सैलाना रोड स्थित राम मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान राम की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी वितरण की व्यवस्था श्रीराम नवयुवक मंडल के पप्पू पुरोहित व साथियों ने की। यात्रा में सनातन धर्म सभा के प्रमुख कोमलसिंह राठौड़, संतोष जाट, अशोक सोनी, गोविंदकाकानी, तारा बहन सोनी, अनिल झालानी, मनोज शर्मा, रमेश तिवारी, मयंक जाट, पवन सोमानी, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, विधायक चैतन्य काश्यप, कांतिलाल भूरिया, अखाड़ों के मनोज शर्मा, जगदीश पहलवान, सत्तू पहलवान, धन्ना उस्ताद, परमानंद पहलवान, पप्पू मेहता, पींटू पहलवान, शांतू गवली, जितेंद्र पहलवान, दुर्गेश पहलवान ,अश्विनी जायसवाल, मोहनलाल धभाई, बलवंत पहलवान, ओमप्रकाश त्रिवेदी, प्रेम उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी, सीमा टांक, अनिता कटारिया, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व विभिन्न संगठनों व समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार गोविंद काकानी ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो