scriptशाम को शहर में झमाझम बारिश आंकड़ा 70 इंच, रावटी रहा आगे | news | Patrika News

शाम को शहर में झमाझम बारिश आंकड़ा 70 इंच, रावटी रहा आगे

locationरतलामPublished: Oct 10, 2019 05:55:02 pm

Submitted by:

Mukesh Mahavar

शहर में आधा घंटा में आधा इंच बारिश

शाम को शहर में झमाझम बारिश आंकड़ा 70 इंच, रावटी रहा आगे

शाम को शहर में झमाझम बारिश आंकड़ा 70 इंच, रावटी रहा आगे

रतलाम . शहर में बुधवार की शाम बिजली की गर्जना के साथ 4.15 बजे झमाझम बारिश ने चहुंओर तरबतर कर दिया। दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के बाद छाये बादलों आधे घंटे जोरदार बरसते हुए 14 मिमी बारिश दर्ज करा दी। अब तक जिले की औसत वर्षा 69 इंच के करीब पहुंच चुकी है। जिले में सर्वाधिक बारिश रावटी विकासखंड में अब तक 80 इंच दर्ज की जा चुकी है। सबसे कम बारिश रतलाम विकासखंड में 58 इंच है।
भू-अभिलेख विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले की औसत वर्षा की तुलना 35 इंच अधिक हो चुकी है। मानसून सत्र 15 अक्टूबर तक माना है। जिले की औसत वर्षा 34 इंच मानी गई है, जबकि पिछले साल आज दिनांक तक 36 इंच बारिश हो चुकी थी। मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 32.0 और रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। शाम को हुई बारिश में 14 मिमी औसत वर्षा शहर में दर्ज की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो