वेस्टर्न रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निर्देशक डॉक्टर विलास गुंडा केमुख्यालय निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर की उपस्थिति में वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन मंडल मंत्री श्यामबाबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने रेल कर्मचारियों को रेलवे अस्पताल में होने वाली परेशानियों के संबंध में ज्ञापन दिया। यूनियन प्रवक्ता प्रकाश व्यास ने बताया कि रतलाम मंडल के चिकित्सालय से लगभग 14 हजार रेल कर्मचारी एवं उनका परिवार तथा 1० हजार पेंशनर चिकित्सीय सेवा का लाभ लेते हैं, किंतु पिछले कई वर्षों से एकमात्र फिजिशियन होने से कर्मचारियों की जांच सुचारू रूप से नहीं हो रही है। इसलिए एक स्थाई अतिरिक्त फिजिशियन की नियुक्ति की जाए। वही मजदूर संघ प्रवक्ता चंपालाल गिडवानी ने बताया कि दोपहर में अस्पताल में कार्यकर्ता पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों की कमी विशेषकर बच्चों के इलाज के लिए चिकित्सकों की कमी के बारे में बताया। इसके अलावा सोनोग्राफी मशीन चलाने के लिए अब तक एक्सपर्ट नहीं होने के बारे में बताया। इसके पूर्व पदाधिकारी विशाल गुप्ता, संजयङ्क्षसह, वाजिद खान सहित अन्य उपस्थित रहे।