script

इस जिले की भाजपा महिला मोर्चा ने सरहद पर भेजी राखी

locationरतलामPublished: Aug 03, 2019 05:35:20 pm

इस जिले की भाजपा महिला मोर्चा ने सरहद पर भेजी राखी

patrika

इस जिले की भाजपा महिला मोर्चा ने सरहद पर भेजी राखी

रतलाम। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया तो कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई। जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने बताया कि महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
महिला मोर्चा द्वारा 8 अगस्त को जिले के 15 से अधिक स्थानों पर सदस्यता कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें अधिक से अधिक महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भी अधिक से अधिक सदस्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेन्द्र डागा, प्रदेश भाजपा नेता तेजबहादुर सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा जायसवाल, जिला महामंत्री मनीषा शर्मा, सदस्यता अभियान सह प्रभारी क्रांति जोशी, अनूसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर तोषावड़ा एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय उपस्थित थे। महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा जायसवाल के नेतृत्व मेंं मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आगामी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में देश की सीमा पर तैनात सैनिकों को डाक विभाग के माध्यम से राखियां प्रेषित की है। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थी।

ट्रेंडिंग वीडियो