scriptक्रैन सुधारने के दौरान मजदूर गिरा,मौत | news in madhya pradesh | Patrika News

क्रैन सुधारने के दौरान मजदूर गिरा,मौत

locationरतलामPublished: Oct 21, 2019 05:26:40 pm

क्रैन सुधारने के दौरान मजदूर गिरा,मौत

क्रैन सुधारने के दौरान मजदूर गिरा,मौत

क्रैन सुधारने के दौरान मजदूर गिरा,मौत

रतलाम। इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कटारिया वायर में क्रेन के मैंटेनेंस के दौरान करीब 20 फीट ऊंचाई से एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे किंतु स्थिति गंभीर होने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे की है जब कुछ मजदूर क्रेन की खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। क्रेन में ऊंचाई पर इंद्रलोकनगर निवासी फीटर राजकुमार उर्फ राजू पिता बुद्धिलाल बौरासी 45 काम कर रहा था। बताया जाता है कि क्रेन का पहिया खराब था जिसे ठीक करने के लिए राजकुमार ऊपर चढ़ा था कि इसी दौरान वह अचानक ही संतुलन खोने से नीचे आ गिरा। उसे वाहन से कुछ अन्य लोगों के साथ अस्पताल भिजवाया गया और हम लोग बाइक से जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज किया जा रहा था कि 6.50 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के साथी मजदूरों ने बताया कि क्रेन का पहिया खराब होने से इतनी ऊंचाई पर काम करने के दौरान राजकुमार स्वयं को सेफ्टी बेल्ट लगा रहा था।
इधर बिजली सुधारने का काम करने वाला मजदूर झुलसा, हुई मौत
रतलाम।. रावटी थाना क्षेत्र के नाहरपुरा में बिजली के खंभे पर लाइन सुधारने के काम करने वाले एक मजदूर को बिजली के करंट से झुलसने से बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झुलसे मजदूर ने रविवार की सुबह पांच बजे दम तोड़ दिया है। रावटी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक योगेश निनामा ने बतयाा बिजली के करंट से झुलसने के बाद मृत हुआ मजदूर बहादुर पिता मावजी चरपोटा 45 साल बाजना पुलिस थाने के गांव छावनी कमजी का रहने वाला है। वह लाइन हेल्पर और लाइनमैनों के साथ बिजली की लाइनें सुधारने में मजदूरी से उनके साथ काम करता रहा है। 18 अक्टूबर को नाहरपुरा में बिजली की लाइन सुधारने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से वह बिजली के खंभे पर ही चिपक गया और झुलसी अवस्था में खंभे से गिर गया था। १०० फीसदी जली अवस्था में उसे रतलाम रैफर कर दिया था। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था कि रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पिता का कहना था कि जिनके साथ यह काम कर रहा था उनमें से कोई भी उससे मिलने या सहायता देने के लिए नहीं आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो