दिन का तापमान बुधवार के मुकाबले गुरुवार को मामूली सा बढ़ा हुआ था। बुधवार को दिन का तापमान २१.६ डिग्री था जो कि गुरुवार को मामूली बढ़त के बाद ७.२ डिग्री पर जा पहुंचा। इसके एक दिन पूर्व मंगलवार को रात का तापमान ७.२ डिग्री था जबकि सोमवार की रात तापमान ६.२ डिग्री पर पहुंच गया था। सर्दियों के इस मौसम में पांचवीं बार रात के तापमान में इतनी बढ़ी गिरावट आई है। हालाकि इस वर्ष कुछ ही दिनों तक रात का तापमान न्यूनतम स्तर पर रहा है लेकिन सर्दी कड़ाके की पड़ी है।
और आएगी गिरावट
मौसम के जानकारों की माने तो दिन के तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। वहीं रात के तापमान में भी और गिरावट की संभावना बरकरार है। अगले कुछ दिनों तक सर्दी और कड़ाके की पडऩे की संभावना बनी हुई है। यदि रात के तापमान में और अधिक गिरावट आती है तो फसलों को नुकसानी की संभावना फिर से बढ़ जाएगी। एेसे में किसानों को फिर से फसलों को पाले से बचाने में जुटना पड़ेगा।