scriptरतलाम में रात का पारा पहुंचा 6 डिग्री, ओरेंज अलर्ट जारी | Night temperature reached 6 degrees in Ratlam, orange alert issued | Patrika News
रतलाम

रतलाम में रात का पारा पहुंचा 6 डिग्री, ओरेंज अलर्ट जारी

– दोपहर में 12 बजे तक छाया रहा कोहरा, बीते 7 दिनों से लगातार गिर रहा रात का तापमान

रतलामJan 16, 2022 / 04:49 pm

Sourabh Pathak

रतलाम में रात का पारा पहुंचा 6 डिग्री, ओरेंज अलर्ट जारी

रतलाम में रात का पारा पहुंचा 6 डिग्री, ओरेंज अलर्ट जारी

रतलाम। जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। लोगों को रात को सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बात करे बीते सात दिनों की तो इन दिनों में रात का न्यूनतम तापमान ७ से ५ डिग्री के बीच चल रहा है जिसके चलते हर कोई अब सर्दी से परेशान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात का तापमान एक बार फिर से ६ डिग्री पर पहुंच गया। सर्दी का असर इस कदर रहा कि रविवार दो दोपहर १२ बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने रतलाम के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
ओरेंज अलर्ट के चलते अगले कुछ दिनों तक रतलाम में सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। साथ ही रात के तापमान में ओर अधिक गिरावट की संभावना बन रही है। हालात यह है कि शाम को सूरज के ढलने के पहले से ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाती है। रात ही नहीं दिन में भी हल्की सर्द हवा का दौर लगातार चल रहा है। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। दिन का तापमान १९.६ से २२.५ के बीच घूम रहा है। एेसे में यदि किसी दिन शीतलहर चल जाती है तो लोगों को दिन के समय भी गर्म कपड़े पहनने पड़ते है। मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर और सर्दी का यह दौर जारी रहेगा। फिलहाल इससे इतनी जल्दी निजात मिलने की उम्मीद कम ही है।
बीते छह दिनों का तापमान एक नजर में
दिनांक – अधिकतम – न्यूनतम
10 —- 20.2 —– 7.4
11 —- 19.6 —– 7.2
12 —- 20.2 —– 5.6
13 —- 20.2 —– 6.5
14 —- 22.4 —– 7.2
15 —- 22.5 —– 7.0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो