scriptसागोदिया ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टियों की आपत्ति खारिज, नए के नाम अंकित करने के आदेश | Objection of former trustees of Sagodia Trust dismissed | Patrika News

सागोदिया ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टियों की आपत्ति खारिज, नए के नाम अंकित करने के आदेश

locationरतलामPublished: Aug 18, 2022 09:45:34 pm

Submitted by:

Kamal Singh

जैन समाज के प्रतिष्ठित सागोदिया ट्रस्ट के चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष ने लगाई थी आपत्ति

सागोदिया ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टियों की आपत्ति खारिज, नए के नाम अंकित करने के आदेश

सागोदिया ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टियों की आपत्ति खारिज, नए के नाम अंकित करने के आदेश

रतलाम.शहर के जैन समाज के प्रतिष्ठित सागोदिया ट्रस्ट के चुनाव के बाद नए ट्रस्टियों के नाम अंकित करने को लेकर लगाई गई पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष की आपत्ति को एसडीएम और रजिस्ट्रार लोक न्यास ने खारिज कर दिया है। यह आपत्ति पूर्व पदाधिकारी चंद्रप्रकाश पिता तेजपाल जैन ने लगाई थी। आपत्ति खारिज होने और नए ट्रस्टियों के नाम अंकित करने के आदेश से नए पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। ट्रस्ट के चुनाव 12 जून 2022 विधिवत घोषणा के अनुसार हुए थे।

समाज के प्रतिष्ठित सागोदिया ट्रस्ट के चुनाव कुछ माह पूर्व ही हुए थे। इस पर चंद्रप्रकाश बंबईवाला एवं अन्य कुछ लोगों ने ट्रस्ट के चुनावों पर आपत्ति लगाते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय में एक याचिका दायर की थी। ट्रस्ट रजिस्टार कार्यालय ने इस याचिका को खारिज कर ट्रस्टियों द्वारा संचालित चुनाव को सही मानते हुए पांचों ट्रस्टियों को ट्रस्टी घोषित किया है। इनमें नीलेश पोरवाल अध्यक्ष, दिलेश पोरवाल सचिव, नरेंद्र काकडीवाला कोषाध्यक्ष, वरुण पोरवाल एवं मंगल जगावत को ट्रस्टी घोषित कर याचिका को खारिज कर दिया।

सचिव ने कहा साजिश की थी
ट्रस्ट सचिव दिलेश पोरवाल ने बताया कि सागोदिया तीर्थ वीसा पोरवाल जैन समाज की धरोहर है। कुछ लोगों ने इसमें राजनीति करने की साजिश की गई थी। इसी के तहत आपत्ति लगाते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा संपन्न कराए गए चुनावों को भी गलत माना था। रजिस्ट्राल लोक न्यास ने चुनावों को विधिवत मान्य मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। भविष्य में बायलॉज में संशोधन कर 21 सदस्य ट्रस्ट बोर्ड करने का प्रस्ताव है। 12 जून को हुए चुनाव के पहले पूर्व अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष विधिवत चुनाव नहीं होने देना चाहते थे। दूसरे ट्रस्टियों का निर्वाचन होने के बाद भी वे विवाद करते रहे और इसलिए उन्होंने आपत्ति लगाई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो