script

कांग्रेस हाईकमान के इस आदेश ने यूथ में मचा दिया हड़कंप

locationरतलामPublished: May 06, 2018 01:26:17 pm

Submitted by:

sachin trivedi

मध्यप्रदेश में पहली बार इवीएम से होने वाली यूथ संगठन की चुनाव प्रक्रिया रोकी

Patrika

Patrika

रतलाम. वर्ष के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और इसे लेकर रणनीतियों का दौर शुरु हो गया है। दोनों पार्टियों के संगठन में फेरबदल के साथ बदलाव का दौर चल रहा है। इस बीच कांग्रेस में प्रदेश की कमान कमलनाथ को मिलने के बाद शनिवार को अचानक चुनाव निरस्त करने की सूचना आ गई। पिछले कई महीनांे से चल रही यूथ कांग्रेस की चुनाव की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।
यूथ कांग्रेस में चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका था और अन्य राज्यों मंे यूथ कांग्रेस के चुनाव हो चुके है, फिर भी प्रदेश में इसे निरस्त करते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। पहली बार इवीएम से चुनाव के बाद २५ मई को परिणाम आना थे, लेकिन शनिवार को चुनाव निरस्त करने की सूचना आ गई। अब २०१९ में संगठन चुनाव होंगे। फिलहाल वर्तमान पदाधिकारियों पर ही भरोसा दिखाते हुए विधानसभा चुनाव की नैय्या पार करने के लिए पार्टी संगठन ने भरोसा जताया है।
धरी रह गई तैयारियां
यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर पिछले महीने सदस्यता का दौर शुरु हुआ था, तभी से चुनाव की तैयारियां भी चल पड़ी थी। दावेदारांे ने अपने समर्थको को सक्रिय सदस्य बनाने के साथ तैयारियां भी पूरी कर ली थी, लेकिन शनिवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस के चुनाव निरस्त होने की सूचना आई। सभी की तैयारियां धरी रह गई। विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस के पदों को हासिल कर वर्चस्व की लड़ाई में बाजी मारने की नेताओं की तैयारियों पर चुनाव निरस्तगी ने पूर्ण विराम लगा दिया।
चुनाव निरस्त से कहीं खुशी तो कहीं निराशा

पार्टी मंे व्याप्त खेमेबाजी विधानसभा चुनाव के पहले नहीं बढ़े और इस पर नियंत्रण किया जा सकें, इसलिए चुनाव से पहले इन आंतरिक चुनाव को नहीं कराते हुुए निरस्त करने की अहम वजह बताया जा रहा है। हालांकि चुनाव को लेकर सदस्यता में जिले में करीब ५१०९ की सदस्यता हुई थी। प्रत्येक सक्रिय सदस्य को प्रदेशाध्यक्ष से लेकर महासचिव व जिलाध्यक्ष से जिला महासचिव व विधानसभा के अध्यक्ष के लिए वोट करना था। चुनाव १९ से २३ मई के बीच होना थे और २५ को परिणाम आना थे, लेकिन पार्टी ने चुनाव को निरस्त कर वर्तमान पदाधिकारियों पर ही विश्वास जताया है। अब इसी सदस्यता के आधार पर विधानसभा चुनाव के बाद यूथ कांग्रेस के चुनाव होने की बात कही जा रही है।
आज भोपाल में मीटिंग
प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीटिंग के लिए भोपाल आए है, यूथ कांग्रेस के चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद होंगे, इनको फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। हमारा पूरा फोकस फिलहाल भाजपा की सरकार की नाकामी को जनता के सामने उजागर करना है।
– प्रभु राठौर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

ट्रेंडिंग वीडियो