scriptरात 2 बजे पाइप लाइन टूटी, 12 घंटे में सुधरी, VIDEO | Pipeline broken at 2 am, improved in 12 hours | Patrika News

रात 2 बजे पाइप लाइन टूटी, 12 घंटे में सुधरी, VIDEO

locationरतलामPublished: May 23, 2020 10:03:36 am

Submitted by:

Ashish Pathak

शहर में पेयजल वितरण के लिए धोलावाड़ से मोरवानी तक आ रही पेयजल वितरण की मुख्य पाइप लाइन गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब २ बजे टूट गई। इसके बाद नगर निगम के जल विभाग का अमला सुबह 7 बजे मौके पर पहुंचा व सुधार कार्य शुरू किया। करीब 12 घंटे में सुधार कार्य शुरू हुआ व निगम ने नेहरू स्टेडियम व गौशाला रोड की पेयजल टंकियों को भरने के कार्य की शुरुआत की।

 Pipeline broken at 2 pm, improved in 12 hours

Pipeline broken at 2 pm, improved in 12 hours

रतलाम. शहर में पेयजल वितरण के लिए धोलावाड़ से मोरवानी तक आ रही पेयजल वितरण की मुख्य पाइप लाइन गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे टूट गई। इसके बाद नगर निगम के जल विभाग का अमला सुबह 7 बजे मौके पर पहुंचा व सुधार कार्य शुरू किया। करीब 12 घंटे में सुधार कार्य शुरू हुआ व निगम ने नेहरू स्टेडियम व गौशाला रोड की पेयजल टंकियों को भरने के कार्य की शुरुआत की। अब इन टंकी से जहां पेयजल वितरण होता था वहां पर शनिवार सुबह 7 बजे से पानी की सप्लाय शुरू होगी।
हो गया निर्णय, इस दिन से चलेगी ट्रेन, यह रहेगा तरीका

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7u2wtg
नगर निगम के पेयजल वितरण विभाग को सूचना मिली थी की रात 2 बजे धोलावाड़ स्थित सरोज सरोवर से आ रही पेयजल की पाइप लाइन मोरवानी फिल्टर प्लांट के बीच में टूट गई है। इसके बाद सुबह 6 बजे नगर निगम के सहायक इंजीनियर भय्यालाल चौधरी के नेतृत्व में दल शहर से रवाना हुआ। सुबह करीब 7 बजे दल को वो स्थान मिला जहां पर पाइप लाइन टूटी थी। इसके बाद सबसे पहले चुनौती गड्डे में भरा हुआ पानी था। इसको मोटर पंप लगाकर दोपहर तक निकालने का कार्य होता रहा।
एक मई से चलेगी ट्रेन, इन स्टेशन पर होगा ठहराव

 Pipeline broken at 2 pm, improved in 12 hours
बाद में जेसीबी की सहायता ली

जब पानी का लीकेज बंद किया गया तो मोटर से पानी निकालने में हो रही देरी के बाद दोपहर से जेसीबी मशीन से खुदाई करके पानी के लिए मार्ग बनाया गया। इसके लिए गड्डे की मिट्टी को भी निकाला गया। दोपहर करीब 4 बजे से 6 – 6 मीटर के दो पाइप डालने के कार्य की शुरुआत हुई। इसके बाद शाम को करीब 7 बजे जाकर दो नए पाइप डाले गए। रात करीब 8 बजे टेस्टिंग सफल होने के बाद नेहरू स्टेडियम व गौशाला रोड क्षेत्र की पेयजल टंकी भरने के कार्य की शुरुआत हुई।
इस दिन से बदलेगा आपके शहर में वेदर, होगी झमाझम बारिश

 Pipeline broken at 2 pm, improved in 12 hours
आज मिलेगा पेयजल

शुक्रवार को टीआईटी रोड, महू रोड, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज क्षेत्र, श्रीमाली वास, नजरबाग, बैंक कॉलोनी, माणक चौक, चौमुखी पुल, चांदनीचौक, धांस बाजार सहित पूरे बाजार क्षेत्र में पेयजल वितरण होना था। अब यह कार्य शनिवार सुबह 11 बजे से होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो