scriptऑल इंडिया ओपन स्नूकर स्पर्धा में रतलाम का नाम रोशन | play | Patrika News

ऑल इंडिया ओपन स्नूकर स्पर्धा में रतलाम का नाम रोशन

locationरतलामPublished: Apr 03, 2018 05:58:27 pm

Submitted by:

Akram Khan

– हुसैन ने पूणे में साधा सेंकड पोजिशन पर निशाना

patrika
34
रतलाम। ऑल इंडिया ओपन स्नूकर स्पर्धा में रतलाम के मोहम्मद हुसैन ने दूसरे स्थान पर निशाना साधा है। पूणे में आयोजित स्पर्धा में रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए हुसैन ने सेकंड पोजिशन प्राप्त की। रतलाम लौटने पर रेलवे के साथी कर्मचारियों स्वागत किया। पूणे में 21 मार्च से 1 अप्रैल तक ऑल इंडिया ओपन स्नूकर स्पर्धा का आयोजन हुआ। स्पर्धा में डीआरएम कार्यालय में क्लर्क पद पर पदस्थ मोहम्मद हुसैन खान ने रतलाम का प्रतिनिधित्व किया। हुसैन ने बताया कि स्पर्धा में कड़ा मुकाबला था, बावजूद उनकी सेकंड पोजिशन बनी। रतलाम लौटने पर हुसैन का साथियों ने स्टेशन पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
हितग्राहियों को चेक, स्कूल को दिया फर्नीचर

रोटरी क्लब क्लब सेंट्रल की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा जामिन हुसैन आए
रतलाम। रोटरी क्लब क्लब रतलाम सेंट्रल की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मंडल रोटे. जामिन हुसैन रतलाम आए। इस अवसर पर उन्होंंने रोटरी सेंट्रल के 17-18 में किए गए सभी सामाजिक प्रकल्पों का विस्तार से अवलोकन एवं चर्चा की एवं वर्ष ने किए गए कार्यों की प्रशंसा की। वर्तमान क्लब अध्यक्ष रोटे. अमित शाह , सचिव मनीष तलेरा एवं समस्त बोर्ड के पदाधिकारियों के कार्यों को सराहा। मंडलाध्यक्ष ने रोटरी सेंट्रल द्वारा चलाए गए स्थायी प्रकल्प माइक्रो फायनेसिंग को विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने कुछ हितग्राहियों के घर जाकर चर्चा की एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। सज्जनप्रभा हॉल में आधिकारिक बैठक का आयोजन रखा गया, इसमें 12 हितग्राहियों को माइक्रो फायनेंस के चेक एवं शासकीय स्कूल को अमलेटा एवं कांडरवासा को फर्नीचर प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब की मासिक पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन मंडलाध्यक्ष हुसैन व राजेश जैन ने किया। रोटरी प्रार्थना उपाध्यक्ष अभय कोठारी ने प्रस्तुत की। सहायक मंडलाध्यक्ष सुरेश सोडानी, आगामी मंडलाध्यक्ष गुस्ताद अंकलेसरिया, महेंद्र गादिया, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गादिया, अशोक डांगी, वीरेंद्र सकलेचा, राजेश जैन, मनीष चौरडिय़ा, पवन सियाल, धर्मेन्द्र ललवानी, पीके जैन, श्याम विंचुरकर, सुशील गौरेचा आदि उपस्थित थे। संचालन प्रो. मनोहर जैन ने किया। आभार प्रदीप श्रीमाल ने माना।
मुख्यमंत्री निवास पर उत्सव, शामिल हुए सिंधी समाजजन

रतलाम। सिंधी समाजजनों के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर चैटीचंड उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सिंधु सभा के महामंत्री भगवानदास सबनानी, रतलाम से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला शाखा के अध्यक्ष आनंद कृष्णानी, युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद करमचंदानी भी शामिल हुए। रतलाम शाखा तरफ से विजेता शिल्ड प्रदान कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सिंधी समाज त्याग, बलीदान और पुरुषार्थ की सराहना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो