scriptPM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पहले ही शुरू हो जाएंगे आयोजन | PM Narendra Modi birthday | Patrika News

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पहले ही शुरू हो जाएंगे आयोजन

locationरतलामPublished: Sep 13, 2021 09:21:09 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

समाज के शोषित एवं उपेक्षित वर्ग के जन नेता PM नरेंद्र मोदी आज विश्व नेता बनकर उभरे है

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

रतलाम. हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछडे़ तथा किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते है। दशकों की उपेक्षा के पश्चात् समाज के इन वर्गो की आवाज को आज मोदी की सरकार मे गम्भीरता से सुना जा रहा है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला ईकाई की जावरा-ताल मार्ग स्थित अश्टापद जैन तीर्थ स्थल पर संपन्न प्रथम बैठक मे पार्टी के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा ने व्यक्त किये।
narendra modi
IMAGE CREDIT: patrika
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव एवं सह-प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए कालुहेड़ा ने कहा कि मोदी आज विश्व नेता बनकर उभरे है। यह मोदी की दुनिया भर मे बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
narendra modi news
IMAGE CREDIT: patrika
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने निर्देशानुसार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में पार्टी ने प्रदेश में मोदी के 71 वे जन्मदिवस 17 सितम्बर से उनके 20 वर्ष के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के कार्यकाल पूर्ण होने की तिथि 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जनसेवा के विभिन्न आयोजन 15 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। 15 सितंबर से 23 सितंबर तक प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के 71 लाख डोज लगवाने का अभियान बूथ वार चलाया जाएगा जिसकों नमो टीका नाम दिया गया है। हर बूथ पर 111 नमो टीका लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा और कांग्रेस ने शुरू कर दी बाड़ाबंदी, नेताओं ने झोंकी ताकत
मोदी के चरित्र को जनता के बीच पहुंचाने के लिए 16 एवं 17 सितम्बर को प्रदर्शनियों का आयोजन, 16 सितम्बर को ही जिले के 71 प्रसिद्ध मंदिरों मे स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 71 मंदिरों मे श्री हनुमान चालीसा का पाठ पार्टी के कार्यकर्ता नागरिकों के साथ मिलकर जिले के मंडलों में आयोजित करेगे। 20 सितंबर को प्रत्येक मंडल मे दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किये जायेंगे। 23 सितम्बर को जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। भाजपा नेता ने कहा कि 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी दिन जिले की गरीब बस्तियों, अनाथालयों, अस्पतालों एवं वृद्धाश्रम मे पार्टी के कार्यकर्ता फलों का वितरण करेंगे। 27 सितम्बर को युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे।
narendra modi
29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक जिले के सभी मंडलों मे एक ही स्थान पर 71 पौधों का रोपण किया जायेगा जिसे नमो-उपवन का नाम दिया गया है। कालुहेड़ा ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सभी मंडलों मे पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करेगे । जिसमें प्लास्टिक हटाने का अभियान चलाया जायेगा साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग ना करने का संकल्प भी लिया जायेगा। पार्टी कार्यकर्ता जिले में उपलब्ध 71 जल स्त्रोतों की सफाई अभियान का काम भी अपने हाथ मे लेंगे। साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त मे राशन बैग का वितरण महिला मोर्चा के नेतृत्व मे किया जायेगा।
Prime Minister Narendra Modi spoke to Tamil Nadu Chief Minister
बैठक को विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डे, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया। बैठक मे नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, ओपेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप चौधरी, उषा श्रोत्रिय, दिनेश शर्मा, लालबहादुर पाटीदार, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, धर्मचन्द्र चपड़ोद, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, मंत्री संजय बंटी पितलिया, साधना जायसवाल, कालुसिंह परिहार, राजेन्द्र पाटीदार, सोना शर्मा, रतनलाल लाकड़, शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, रूकमणी हाड़ा, किर्तीशरण सिंह, सह- कोषाध्यक्ष पिकेंश मेहरा, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह-कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, मीडिया प्रभारी अरूण राव एवं सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी के अतिरिक्त विभिन्न जनप्रतिनिधि, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, आशा मौर्य एवं बडावदा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह दादू भी मंचासीन रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्रसिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रारंभ मे अतिथियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कियें। ओपेन्द्रसिंह यादव ने स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया तथा आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने व्यक्त किया।
Narendra Modi

ट्रेंडिंग वीडियो