scriptनयागांव में पीएम के मन की बात, सर्किट हाउस पर राहुल का संदेश | PM's message in Nayagaon, Rahul's message on Circuit House | Patrika News

नयागांव में पीएम के मन की बात, सर्किट हाउस पर राहुल का संदेश

locationरतलामPublished: Jan 30, 2019 05:57:31 pm

Submitted by:

sachin trivedi

नयागांव में पीएम के मन की बात, सर्किट हाउस पर राहुल का संदेश

patrika

patrika

रतलाम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशभर के छात्रों से परीक्षा पर चर्चा की। कार्यक्रम का रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया। रतलाम के नयागांव में भाजपा की पार्षद ने बच्चों और अभिभावकों को साथ लेकर पीएम के मन की बात सुनी। वहीं, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी रतलाम आईं। शाम को सर्किट हाउस पर उन्होंने पर महिला कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की और कांग्रेस अध्यक्ष का संदेश भी दिया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रतलाम आईं, भाजपा पार्षद ने सुनाई परीक्षा पर चर्चा

शहर के वार्ड क्रमांक 8 के नयागांव में भाजपा पार्षद सीमा टांक ने मंगलवार को पीएम की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के लिए आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पीएम का परीक्षा पर चर्चा का संदेश सुना। पार्षद टांक ने बताया कि पीएम ने स्वच्छता और जनकल्याण के साथ बच्चों के लिए कई योजनाएं बनाई है। आज बच्चों के लिए दिल्ली में कार्यक्रम था, स्कूल के बच्चों को उनका संदेश सुनाया है। इस दौरान अभिभावक किशनसिंह, मंगलसिंह, राजेश पांचाल, भगतसिंह सहित अन्य थे।

patrika
1 फरवरी को बदनावर में कार्यकर्ता सम्मेलन
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लता भाटिया और प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी जाट और कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मीन शैरानी ने मंगलवार को आगामी 1 फरवरी को बदनावर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की। भाटिया ने कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव की तैयारी और हर बूथ पर महिलाओं की भागीदारी के संदेश की जानकारी दी। बदनावर में 8 जिलों की महिला कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। चर्चा के बाद महिला कांग्रेस की बैठक भी रखी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो