#Ratlam दो सूदखोर महिलाओं के साथ भाजपा नेता पुत्र पर पुलिस का शिकंजा
रतलामPublished: Nov 20, 2022 08:59:15 pm
भाजपा नेता के सूदखोर पुत्र और दो महिलाओं के खिलाफ डीडीनगर पुलिस ने दर्ज किया ऋणियों का संरक्षण अधिनियम में केस


#Ratlam दो सूदखोर महिलाओं के साथ भाजपा नेता पुत्र पर पुलिस का शिकंजा
रतलाम. ईश्वरनगर निवासी युवक 25 साल के हेमंत पिता बनेसिंह सोलंकी को 40 हजार रुपए ब्याज से उधार लेना उस समय भारी पड़ गया जब पूरी राशि ब्याजखोर महिला को चुकाने के बाद भी उस पर एक लाख रुपए का बकाया बताकर महिला ने अपनी बहन और भाजपा नेता पुत्र के साथ मिलकर उसके मकान का बेचने का एग्रीमेंट करवा लिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों महिलाओं और भाजपा नेता पुत्र पर ऋणियों का संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज किया है। दोनों महिलाओं को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।