करीब चार दिन पूर्व शहर के भाटो का वास क्षेत्र में हफ्ता वसूली के मामले में अकबर ने गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन आदि ने रंगबाजों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान कई गुंडों को निशाने पर लेते हुए मकान तोड़े गए व अभियान चलाया गया। यह अभियान तक शुरू हुआ जब अकबर ने गोली चलाई थी।
यह है पूरा मामला रतलाम में 4 दिन पूर्व भाटों का वास क्षेत्र में सटोरिया के घर के बाहर चार राउंड फायर करने वाले मुख्य आरोपी को पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को रतलाम पुलिस प्रतापगढ़ से पकड़ रतलाम ला रही थी, जबकि मुख्य आरोपी अकबर घोसी को हथियार और बाइक जप्त करने के लिए नागदा ले जाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में उसके द्वारा बाथरूम आना बोलकर गाड़ी रुकवाई थी। पुलिसकर्मी के साथ बाथरूम जाने के लिए उतरा और धक्का देकर आरक्षक से इन्सार्स गन छीन कर भागने लगा था। पुलिस ने रोकना चाहा तो नहीं रूका। पुलिस के फायर करने पर नहीं बताता पैर में लगी गोली। घायल आरोपी को जावरा के सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौके पर पहुंच गए है। शुरुआती जानकरी के अनुसार घायल अकबर को जावरा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घटना जावरा - पिपलोदा के बीच की बताई जा रही है।
