scriptकांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाल की नारेबाजी | political news | Patrika News

कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाल की नारेबाजी

locationरतलामPublished: Jul 28, 2019 05:41:28 pm

Submitted by:

Akram Khan

कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाल की नारेबाजी

patrika

कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाल की नारेबाजी

रतलाम। कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी तथा चुनाव में किए गए वादों से मुकरने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को जावरा में कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाली, इस दौरान कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ पगारिया ने बताया कि कांग्रेस के वचन पत्र में बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा चुनावी घोषणा पत्र में किया था, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी बात से मुकर गए है। जिस पर युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी के विरोध में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय के निर्देेशानुसार शनिवार को दोपहर १ बजे स्थानीय पीपली बाजार से कांग्रेस सरकार के वचन पत्र की अर्थी निकाली गई जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। नारेबाजी के साथ अर्थी का दहन किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, नगर पालिका परिषद जावरा चेयरमैन अजयसिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इमरान मेव, नगर मंत्री प्रमोद रावल, विकास सोनी, विनय राठौड़, सूरज मेवाड़ा आदि मौजूद थे।
इधर भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को तंबाकू बाजार में सदस्यता अभियान चलाया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज भाजपा के सभी पदाधिकारियों द्वारा तंबाकू बाजार में कैंप लगाकर सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलवाइ गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो