scriptदेश की राजनीति के बारे में भविष्यवाणी कर पंडितजी ने चौंका दिया | Political news | Patrika News

देश की राजनीति के बारे में भविष्यवाणी कर पंडितजी ने चौंका दिया

locationरतलामPublished: Apr 11, 2019 05:52:24 pm

Submitted by:

Akram Khan

देश की राजनीति के बारे में भविष्यवाणी कर पंडितजी ने चौंका दिया

patrika

देश की राजनीति के बारे में भविष्यवाणी कर पंडितजी ने चौंका दिया

रतलाम। चैत्र मास ही नवरात्र में चैत्र सुदी पंचमी को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बेरछा स्थित नाग महाराज के स्थान से वर्षभर होने वाले घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं तथा राजनीतिक हालात पर स्थान के पंडित मांगीलाल शर्मा ने भविष्यवाणी की। पं. शर्मा ने कहा कि देश का राजा बदलेगा, किसी भी पार्टी का कोई दूसरा राजा बन सकता है। इस वर्ष अच्छी वर्षा होगी, कहीं-कहीं विनाशकारी बरसात की भी आशंका हैं। फसलों की पैदावार अच्छी होगी, फसलों के दाम भी अच्छे होंगे। देश को विदेशी आतंकियों से सतर्क रहना होगा, युद्ध के भी आसार बन रहे हैं। इस वर्ष वैशाख, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष तथा शुल्क पक्ष में अच्छी वर्षा होगी। बैठते अषाढ़ की पंचमी से पानी शुरू होगा जो अमावस तक चलेगा, पूरे वर्ष खण्ड वर्षा होगी। कहीं अत्यधिक बारिश होगी तो कहीं अल्प वर्षा होगी। सावन माह आधा सूखा जाएगा, उसके बाद बारिश होगी। भादवा, कार्तिक तथा अगहन में भी बारिश होगी। कार्तिक व अगहन में मावठे भी होंगे। पंडाजी ने बताया कि इस वर्ष लहसुन, प्याज, गेहंू, चना के साथ ही सभी फसलों में तेजी होगी। लहसुन के भाव सरकार पर आधारित रहेंगे, सरकार भाव बढ़ाएगी तो बढ़ेंगे। पं. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देश को विदेशी आतंकवादियों से सतर्क रहना होगा, जम्मू, कश्मीर तथ अरब देश तथा कई बाहरी देशों के आतंकी देश में जम जाएंगे, जो आतंक मचाएंगे लेकिन मारे भी जाएंगे।
5६ वर्षों से हो रही भविष्यवाणी
बेरछा नाग महाराज के पंडाजी पं. मांगीलाल शर्मा के उत्तराधिकारी पं. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यह स्थान 1959 में प्रकट हुआ था, यहां बीते 55 वर्षो से लगातार भविष्यवाणी हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार यहां होने वाली भविष्यवाणी काफी हद तक सही सिद्ध होती हैं।
बीमारियों का प्रकोप
खण्ड वर्षा के चलते कहीं भारी वर्षा होगी, जिससे बिमारियों का प्रकोप भी बढ़ेगा। इस वर्ष समूचे देश में चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू तथा डेंगू का प्रकोप रहेगा। पंडाजी ने भविष्यवाणी सुनने आए किसानों को हल चलाने का मुर्हूत बताते हुए कहा कि इस वर्ष १२ तारीख की रात १ बजे से लेकर सुबह ५ बजे तक जुताई का मुर्हूत है। उज्जैन के राजा महाकाल के नाम से दो अगरबत्ती लगाने के बाद हल से जुताई करना लाभदायक होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो