पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह मंगलवार को झाबुआ में दूसरे दौर का प्रचार
झाबुआ उपचुनाव के परिणामों में दीपावली से पहले जीत का त्योहार कौन मनाएगा इसे लेकर दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में जमकर मशक्कत हो रही है। कांग्रेस से पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह मंगलवार को झाबुआ में दूसरे दौर का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। दिग्विजयसिंह रात करीब 10 बजे सर्किट हाऊस पर आएंगे और यहां रात ठहरने के बाद अगले दिन बुधवार को वे झाबुआ के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सुबह 9 बजे रतलाम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान स्थानीय फीडबैक भी लेंगे।

जिलाध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक की टीम जाएगी
रतलाम ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भरावा अपनी टीम के साथ झाबुआ में है तो मंगलवार को शहरी पदाधिकारियों का दल भी रवाना होगा। शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने बताया कि अलग अलग टीमों को प्रचार की जवाबदारी दी गई है। पहले से झाबुआ में रतलाम के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की टीम लगी है, मंगलवार को शहर कांग्रेस के साथ जिले के वरिष्ठ साथी झाबुआ जाएंगे और प्रचार अभियान से जुड़ जाएंगे।

आए आएंगे पूर्व सीएम
पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह आज रात को रतलाम आएंगे और बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे, इसके बाद वे झाबुआ के लिए रवाना हो जाएंगे। – मंसूर अली पटौदी, प्रदेश सचिव कांग्रेस