scriptPolitical News: वार्डो की सीमाओं पर आई सूची से मचा राजनीतिक हड़कंप | Political News: List of wards on the borders created political stir | Patrika News

Political News: वार्डो की सीमाओं पर आई सूची से मचा राजनीतिक हड़कंप

locationरतलामPublished: Oct 18, 2019 01:19:36 pm

Submitted by:

sachin trivedi

पढ़ें पूरी सूची, कहां किस वार्ड को अब बदले रूप में देखा जाएगा

master_plane_bhopal.jpg
रतलाम. नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के बीच गुरुवार को प्रशासन ने नए वार्ड परिसीमन की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कर दिया है। वार्डो की संख्या पूर्व अनुसार 49 ही रखी गई है, लेकिन 42 वार्डो की सीमाओं में बदलाव हो गया है। 29 नए क्षेत्र अन्य वार्डो में शामिल कर लिए गए है तो करीब 41 पुराने क्षेत्रों को भी बदला गया है। सूची प्रकाशन के साथ ही अब आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सात दिन में परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करा सकते है। इसके बाद 30 अक्टूबर को प्रशासन परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर देगा। रतलाम शहर के 49 वार्डो को लेकर परिसीमन की प्रारंभिक सूची कुछ इस प्रकार की है।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
इन वार्डो से कम नहीं हुई कॉलोनियां
– वार्ड क्रमांक 01- गांधी नगर वार्ड
– वार्ड क्रमांक 02- लक्ष्मणपुरा वार्ड

patrika
IMAGE CREDIT: patrika
कांग्रेस के दबाव में परिसीमन
प्रशासन ने जिस तरह वार्डो की संख्या को बढ़ाए बिना परिसीमन किया है, वो पूरी तरह कांग्रेस के दबाव में नजर आता है। हम पार्टी स्तर पर और पार्षद स्तर पर इसको लेकर जल्द ही बैठक करेंगे, परिसीमन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
– अरूण राव, पार्षद एवं मीडिया प्रभारी भाजपा
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
किसी तरह का दबाव नहीं
कांग्रेस या सरकार का वार्ड परिसीमन को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं है, पूर्व मेंं भाजपा की सरकार के दौरान मनमाना परिसीमन किया गया था। प्रशासन से जारी वार्ड परिसीमन का अध्ययन कर रहे है।
– शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शहर कांग्रेस रतलाम
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
नहीं बढ़ी वार्डो की संख्या, 42 वार्डो की सीमाओं में बदलाव
– 42: वार्डो की सीमाओं में कुछ नए क्षेत्र शामिल किए तो कुछ में हटाए गए
– 07: दिन में प्रारंभिक प्रकाशन के तहत दर्ज करा सकते है अपनी आपत्तियां
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
भाजपा: परिसीमन से कांग्रेस को फायदा देने का आरोप।
आगे क्या: पार्टी स्तर पर और पार्षद स्तर पर आपत्ति दर्ज कराएंगे

patrika
IMAGE CREDIT: patrika
कांग्रेस: वार्डो की सीमाओं को बराबर करने का प्रयास।
आगे क्या: कुछ वार्डो में आंशिक सुधार की मांग, दबाव के आरोप नकारे।

patrika
IMAGE CREDIT: patrika
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
इन वार्डो से कम नहीं हुई कॉलोनियां
– वार्ड क्रमांक 21- सिलावटों का वास वार्ड
– वार्ड क्रमांक 23- रामगढ़ वार्ड
– वार्ड क्रमांक 26- थावरिया बाजार वार्ड
– वार्ड क्रमांक 48- महर्षि वेदव्यास वार्ड
– वार्ड क्रमांक 49- महर्षि दयानंद वार्ड
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
इन वार्डो से कम नहीं हुई कॉलोनियां
— वार्ड क्रमांक 26- थावरिया बाजार वार्ड
– वार्ड क्रमांक 48- महर्षि वेदव्यास वार्ड
– वार्ड क्रमांक 49- महर्षि दयानंद वार्ड

patrika
IMAGE CREDIT: patrika
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो