scriptPolitical News: भाजपा उपाध्यक्ष के हिन्दू परिवार में मेहमूद, अजीज और उस्मान | Political News: Mehmood, Aziz and Usman in the Hindu family of BJP Vic | Patrika News

Political News: भाजपा उपाध्यक्ष के हिन्दू परिवार में मेहमूद, अजीज और उस्मान

locationरतलामPublished: Aug 31, 2019 12:39:29 am

Submitted by:

sachin trivedi

मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा, हिन्दू परिवार में जोड़ दिए मुस्लिम परिवार के सदस्य, कई वार्डो में लोकसभा चुनाव और विधानसभा की तुलना में अचानक बढ़े वोटर

रतलाम. नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार प्रारंभिक मतदाता सूची में शहर में गांव के मतदाताओं को जोडऩे के मामले के बाद एक और बड़ा गड़बड़झाला उजागर हुआ है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी के परिवार में मेहमूद, अजीज और उस्मान सहित करीब 9 सदस्यों के फर्जी नाम जोड़ दिए गए है। वहीं, 5 हिन्दू नाम भी शामिल कर लिए है। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा उपाध्यक्ष ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। अब मामले में निकाय के रस्ट्रिीकरण अधिकारी को जांच करना है।
फर्जीवाड़ा राशन घोटाले की तरह किया गया
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम के चुनाव आते ही मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप जिला निर्वाचन कार्यालय के लोगों पर लग रहा है, क्योंकि नाम जोडऩे व काटने का अधिकार उन्हीं के पास है। निर्वाचन कार्यालय से जारी की गई मतदाता सूची में भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी के घर में ही 14 फर्जी मतदाता जोड़ दिए है। ये फर्जीवाड़ा राशन घोटाले की तरह किया गया है, जिसमें हिंदू परिवार में मुस्लिम लोगों के साथ अन्य नाम जोड़ दिए है। गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही त्रपाठी अन्य भाजपा नेताओं को साथ लेकर शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी के नहीं मिलने पर अन्य अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई गई है।
वार्डो के मतदाताओं के नाम में भी भारी अंतर
पूर्व आरडीए अध्यक्ष व भाजपा उपाध्यक्ष त्रिपाठी व दिनेश पोरवाल शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। त्रिपाठी ने बताया कि वे वार्ड 49 में ब्राहम्णों का वास क्षेत्र में निवास करते है। उनके वार्ड की मतदाता सूची में पृष्ठ क्रमांक ३ बूथ क्रमांक 261 का मकान नं. 7 है, जिसमें वह निवास करते है। उनके घर की मतदाता सूची में क्रमांक 403 से 411 के जो नाम शामिल है, वे उनके यहांं निवास नहीं करते है। इसके अतिरिक्त इसी बूथ पर 301 से 314 तक अन्य वार्ड के लोगों के नाम भी उनके वार्ड में शामिल कर दिए गए है।
इस तरह फर्जीवाड़ा कर 14 नाम जोड़े
त्रिपाठी ने बताया कि उनका मकान क्रमांक 7 व 7/1 है, लेकिन गड़बड़ी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उनके मकान का तीसरा हिस्सा दर्शाकर 7/2 भी कर दिया गया है। उनके घर में 14 लोगों के फर्जी नाम जोड़े गए है, जिनमें से 9 नाम मुस्लिम परिवार और पांच नाम हिंदू परिवार के शामिल किए गए है। इनमें ताज मोहम्मद, खातून बी, इदरिस, राबिया, मेहमूद, अजीज, समीना बी, सदिया बी, उस्मान के अतिरिक्त हिंदू नामों में विशाल पडि़यार, कमला बाई, रविंद्र, उषा व नंदकिशोर के नाम शामिल है।
वार्ड में 500 फर्जी मतदाता, अचानक बढ़ा दिए गए
त्रिपाठी को परिवार में फर्जी नाम नजर आने के बाद जब पूरी सूची जांची गई तो विधानसभा व लोकसभा में जहां उनके वार्ड में 3400 मतदाता शामिल थे, उनकी संख्या निगम चुनाव के पूर्व तैयार की गई मतदाता सूची में 3500 हो गई है। एेसे में एक ही वार्ड में इतने कम समय में 500 मतदाताओं की संख्या बढऩा सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 35 के 14 मतदाताओं के नाम भी वार्ड क्रमांक 49 में जोड़ दिए गए है। इस संबंध में मतदाता सूची की प्रति भी शिकायत के साथ उपलब्ध कराई है। प्राधिकृत अधिकारी ने भाजपा नेताओं से शिकायत लेकर जांच का आश्वासन दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो