scriptपुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी | Prisoner escaped from district hospital even after police custody | Patrika News

पुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी

locationरतलामPublished: Jun 26, 2020 01:34:43 pm

Submitted by:

kamal jadhav

पुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी

पुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी

पुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी,पुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी,पुलिस अभिरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल से भागा कैदी

रतलाम। जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया बलात्कार का सजायाफ्ता कैदी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। सुबह उसे इलाज के लिए जेल वार्ड में लाया गया था और इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर चंपत हो गया। आरोपी के चंपत होने की जानकारी मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी चारों तरफ ढूंढाई की लेकिन दोपहर तक वह हाथ नहीं आया था। इस मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
रतलाम जिला चिकित्सालय स्थित जेल वार्ड से उपचार के लिए नई आबादी बाजना निवासी गेंदालाल पिता कालू को शुक्रवार की सुबह ही जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया था। आरोपी लैंगिक अपराध में जेल में सजा काट रहा था। गेंदालाल को 10 साल की सजा सुनाई गई थी और इस समय वह जेल में ही था। वह अब तक सात साल से ज्यादा की सजा काट चुका है। जिला जेल से आज सुबह बेचैनी ओर घबराहट की शिकायत पर उपचार के लिए उसे भर्ती किया था।कैदी के भागने की सूचना पर जिले की पुलिस अलर्ट पर, जिले के सीमाओं को किया सील ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो