scriptगुलाम अली ने भारत में होने वाले सभी कंसर्ट किए रद्द | Ghulam Ali cancels all concerts in India | Patrika News

गुलाम अली ने भारत में होने वाले सभी कंसर्ट किए रद्द

locationनई दिल्लीPublished: Nov 04, 2015 04:02:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

भारत-पाकिस्तान के तल्ख होते रिश्ते और भारत में असहिष्णुता पर बहस के बीच पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली ने भविष्य में भारत में होने वाले अपने सभी कंसर्ट रद्द कर दिए हैं। 

भारत-पाकिस्तान के तल्ख होते रिश्ते और भारत में असहिष्णुता पर बहस के बीच पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली ने भविष्य में भारत में होने वाले अपने सभी कंसर्ट रद्द कर दिए हैं। 

शिव सेना के विरोध के कारण हाल ही में मुंबई में उनका कंसर्ट रद्द कर दिया गया था। इसके बाद केजरीवाल सरकार, अखिलेश सरकार और ममता सरकार ने उन्हें अपने राज्य में कंसर्ट करने का न्योता दिया था। 

इसके बाद वह दिल्ली और लखनऊ में कंसर्ट करने वाले थे। लेकिन अपने दौरे को राजनीतिक रंग दिए जाने से आहत गुलाम अली ने कंसर्ट रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक चीजें सामान्य न हो जाए, वह भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे। 

वहीं, मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान ने गुलाम अली के कार्यक्रम रद्द होने पर कहा कि भारत के संगीत प्रेमी इससे निराश हैं। वह एक महान संगीतकार हैं। 

संगीत चाहे भारत का हो या पाकिस्तान का, इंडियन क्लासिक म्यूजिक ही रहेगा। पाकिस्तान में भी इसे इंडियन क्लासिक म्यूजिक कहा जाता है। जमीन विभाजित हो सकती है लेकिन संगीत नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो