script

ग्रुप सी में रखे कर्मचारियों को रेलवे करेगी बाहर

locationरतलामPublished: Jul 13, 2020 06:04:49 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

सेवाकाल समाप्ती के बाद रखा हुआ था कर्मचारियों को

ग्रुप सी में रखे कर्मचारियों को रेलवे करेगी बाहर

ग्रुप सी में रखे कर्मचारियों को रेलवे करेगी बाहर

रतलाम। ट्रेन संचालन बंद होने से हुए घाटे को पूरा करने के लिए रेलवे लगातार कड़े निर्णय ले रही है। कुछ दिन पूर्व विभिन्न प्रकार के भत्ते बंद करने का निर्णय लिया था, अब एक कदम आगे बढ़कर जिन सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रुप सी में रखा गया था, उनको बाहर करने की तैयारी की जा रही है।
रेलवे ने रिक्त पडेृ पद को भरने के लिए दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारियों को गु्रप सी में भर्ती की थी। अब जब घाटे की शुरुआत हुई तो इस वर्ग के कर्मचारियों को टर्मिनेट करने की शुरुआत हो रही है।
इन्होंने जारी किए आदेश
इस मामले में रेलवे बोर्ड डायरेक्टर एमएस रॉय ने आदेश जारी कर दिए है। इसमे लिखा गया है कि महाप्रबंधक सेवानिवृत कर्मचारियों के काम की समीक्षा करें। जहां जरूरी हो उनको ही पद पर रखा जाए। शेष कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया जाए। इसमे जिन कर्मचारियों को रखने की बात की गई है उनमे पेरामेडिकल कर्मचारी, संरक्षा कर्मचारी शामिल है। इनके अलावा शेष को बाहर करने की बात की गई है।
यह कर्मचारियों के साथ धोखा है

जब जरुरत हो तब बुलवा लो व बाद में काम निकलने पर हटा दो, यह तरीका कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसका विरोध है। बेहतर है कि रेलवे अपने ही कर्मचारियों के बच्चों को अवसर दे।
– प्रकाश व्यास, अध्यक्ष, सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन

ट्रेंडिंग वीडियो