रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में ईश्वरनगर के पास गुरुवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने ससुर की दखलअंदाजी के चलते परिवार टूटने का उल्लेख किया है। इस कारण से वह काफी परेशान था।
एएसआई अहिरवार ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी दिनेश (35) पिता रमेश मेहता सुबह करीब पांच बजे घर से निकल गया था। जिसके बाद उसका शव ट्रेन से कटा ईश्वरनगर के पास टे्रक पर मिला। पुसिल ने मौके पर पहुंचकर शव की तस्दीक की। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
जिसमें उसने इंदौर निवासी ससुर कैलाश द्वारा परिवार में ज्यादा दखल देने के चलते पत्नी विवाद में घर टूटना बताया। वहीं परिजनों का कहना है कि दिनेश पर कर्ज भार भी अधिक हो गया था। जिसके चलते भी वह परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अब पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुट गई है।