#Ratlam में चुनाव से पहले भाजपा - कांग्रेस में घमासान, देखें VIDEO
रतलामPublished: Nov 22, 2022 09:38:14 am
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में होना है। इसके पहले ही टिकट के लिए घमासान हो रहा है। मार्गदर्शक मंडल में शामिल नेता अब बयानबाजी कर रहे है। ये हालात भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ है।
रतलाम. पार्टी चाहे जिसे टिकट दे, जीत के लिए नामली का भाजपा कार्यकर्ता रात दिन एक कर देता है। ये पिछले कई सालों का इतिहास रहा है। कुछ वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता का महत्व कम होता जा रहा है। लगातार अवहेलना हो रही है। कोई मास्टर की सरकारी नौकरी छोड़कर विधायक बन गया कोई इंजीनियरिंग छोड़ सांसद बन गया तो कोई उद्योगपति विधायक बन गया और जीतने के बाद मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। इसलिए आज कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी देखी जा रही है।