scriptVIDEO भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर बजाएंगे घडिय़ाल-मंजीरा और थाली | ratlam bjp news | Patrika News

VIDEO भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर बजाएंगे घडिय़ाल-मंजीरा और थाली

locationरतलामPublished: Sep 08, 2019 10:45:18 am

Submitted by:

Ashish Pathak

Ratlam BJP News: भाजपा कार्यकर्ता हाथों में घडिय़ाल-मंजीरा व थाली बजाते हुए सड़कों पर उतरेंगे। राज्य में कमलनाथ सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा घडिय़ाल-मंजीरा व थाली बजाते हुए आंदोलन करेगी।

ratlam bjp news

ratlam bjp news

रतलाम। संगठनात्मक चुनाव की जिला स्तरीय प्रक्रिया में शनिवार को भाजपा ने एक दिनी कार्यशाला रखी। रंगोली परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की व 11 सितंबर को होने वाले घंटानाद आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में घडिय़ाल-मंजीरा व थाली बजाते हुए सड़कों पर उतरेंगे। राज्य में कमलनाथ सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा घडिय़ाल-मंजीरा व थाली बजाते हुए आंदोलन करेगी।
रतलाम जिला भाजपा संगठन निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया ने कार्यशाला में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो अपने आंतरिक लोकतंत्र की बुनियाद पर खड़ा है। यही वजह है कि हमारा राजनीतिक सफर शून्य से प्रारंभ होकर आज देश की सरकार के रूप में देश व देशवासियों की सेवा में समर्पित है। जावरा के विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को आंदोलन का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. पाण्डे ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार के खिलाफ जनजागरण के लिए 11 सितंबर को घंटानाद आंदोलन में कार्यकर्ता घडिय़ाल, मंजीरे व थाली बजाते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
ratlam bjp news
यहां से शुरू होगा आंदोलन

इस बारे में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि 11 सितंबर को प्रात: 11 बजे कार्यकर्ता महूरोड फव्वारा चौक पर एकत्रित होकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, उज्जैन सांसद फिरोजिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डे, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। घंटानाद आंदोलन के लिए जावरा विधायक को प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष लुनेरा, शहर विधायक काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक मकवाना, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा, जिला निर्वाचन सहप्रभारी प्रेम उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने किया एवं आभार प्रदीप उपाध्याय ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो