पुलिस के अनुसार चेन व मंगलसूत्र चोरी की यह घटना शाम करीब 5 बजे की है। पीडि़त महिलाएं नामली में उत्तम स्वामी महाराज की भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। वहां शाम को 5 से 5.30 बजे करीब आरती के लिए महिलाएं खड़ी हुई थी। इस दौरान चोर गिरोह से जुड़ी महिलाओं ने एक-एक कर पांच महिलाओं के गले से दो चेन व तीन मंगलसूत्र चुरा लिए। एक और महिला के गले पर हाथ जाने के दौरान उसे शंका होने के बाद मचे हंगामें के दौरान अन्य महिलाओं को उनके गले से चेन चोरी होने की जानकारी मिली थी।
इनके गले से गई चेन व मंगलसूत्र
थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिलाओं में नामली निवासी गीताबाई पति मोहनलाल पंवार 65 वर्ष, अनुसुइया पति ईश्वरलाल व्यास 68, कंचनबाई पति रघुनाथ तैली 58, धीरजबाई पति रघुनाथ परमार 60 व मंदसौर निवासी रमाबाई पति मोहनलाल सोनी 36 शामिल है। गीताबाई व अनुसुइया के गले से सोने की चेन चोरी गई, जबकि रमाबाई व कंचनबाई व धीरजबाई के गले से मोती व पैंडल वाला मंगलसूत्र चोरी गया है।

संदिग्ध महिला से पूछताछ
धर्मसभा स्थल पर हंगामा मचने के दौरान जिस महिला को पीडि़ताओं सहित अन्य महिलाओं ने ने पकड़ लिया था। उसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर थाने से पुलिस आई और संदिग्ध महिला को थाने ले गई। पीडि़ताओं का आरोप था कि उक्त महिला के साथ उसके गिरोह की कुछ अन्य महिलाएं भी मौके पर मौजूद थी, जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। हंगामा मचने पर वे लोग मौका देखकर यहां से भाग गई है। इससे पूछताछ होगी तो यह सब बता देगी।

गिनती का फोर्स था थाने पर
नामली में चल रही धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। यहां हुई चोरी की घटना के बाद पीडि़ताएं जब थाने पहुंची तो वहां पर गिनती के पुलिसकर्मी मिले। कोई भी अधिकारी वहां पर मौजूद नहीं होने से काफी देर तक पीडि़ताओं को यहां बैठना पड़ा। दरअसल थाने के अधिकारी व फोर्स को जावरा ड्यूटी पर लगाए जाने से अधिकांश स्टाफ वहीं पर था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी थाने पहुंचे और जांच में जुट गए।