script

रतलाम कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, निगम के सिटी इंजीनियर से छीने अधिकार

locationरतलामPublished: Jun 27, 2022 11:12:56 pm

Submitted by:

Kamal Singh

सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने के बाद चर्चा में आए थे रतलाम नगर निगम के सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल

रतलाम कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, निगम के सिटी इंजीनियर से छीने अधिकार

रतलाम कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, निगम के सिटी इंजीनियर से छीने अधिकार

रतलाम. नगर निगम के सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल से कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने सारे अधिकार छीन लिए हैं। उन्हें अधिकारविहिन करके कलेक्टोरेट में अटैच कर दिया है। जायसवाल का पिछले दिनों सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद से ही वे सुर्खियों में थे। उन पर बड़ी कार्रवाई को लेकर संभावना जताई जा रही थी। कलेक्टर सूर्यवंशी ने सोमवार को आदेश जारी करके इसे पूरा कर दिया है।

पूर्व कलेक्टर भी कर चुके हैं कार्रवाई
पूर्व कलेक्टर और निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम भी सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल पर पूर्व में कार्रवाई कर चुके हैं। उस समय जायसवाल के पास सिटी इंजीनियर के साथ ही निगम के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी। इस विभाग की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाने में असफल रहने पर तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम उन्हें इस विभाग से मुक्त कर चुके थे। इसके बाद से ही निगम के सिटी इंजीनियर जायसवाल चर्चा में रहे हैं। अब नए कलेक्टर ने भी उन पर कार्र्वाई कर दी है।

यह है मामला
पिछले दिनों चौमुखी पुल क्षेत्र में निर्मित हो रहे नाले की समस्या को लेकर रहवासियों और वहां के व्यापारियों ने खासा आक्रोष जताते हुए निगम के अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर को भी आवेदन दिया था। नाले के निर्माण के दौरान ही दो बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। एक बार नाले की फर्शी टूटने से व्यापारी गिरकर घायल हो गया था। दूसरी घटना एक व्यापारी बाइक सहित नाले में जा गिरा। हालांकि उसे चोंट नहीं आई लेकिन इन हादसों से व्यापारी खासे नाराज हैं और उन्होंने पिछले दिनों चौराहे पर निगम के मतदान का बहिष्कार भी कर दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो