scriptरतलाम में फिर कोरोना ने मारी उछाल, एक ही दिन में मिले 44 पाजिटिव | ratlam corona positive cases update report 1 sept 2020 | Patrika News

रतलाम में फिर कोरोना ने मारी उछाल, एक ही दिन में मिले 44 पाजिटिव

locationरतलामPublished: Sep 02, 2020 01:21:49 pm

Submitted by:

Manish Gite

रतलाम जिले में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण…।

Corona Update

Corona Update : यहां तेजी से बिगड़ रहे हैं हालात, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 272 कोरोना पॉजिटिव, 393 की मौत

रतलाम। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज बड़ी सख्या में सामने आ रहे है। इस बीच मंगलवार को रतलाम जिले में कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट हो गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 44 पॉजिटिव मरीज समाने आ गये है। इस के बाद जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 हजार पहुंच चूका है। फिर भी नगर में अधिकांश लोग लापरवाही पूर्वक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे है।

 

जानकारी के अनुसार रतलाम के चांदनी चौक के 60 वर्षीय पुरुष, गीता मंदिर गली नंबर 1 की 38 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष 30 7 वर्षीय महिला 18 वर्षीय युवक 70 वर्षीय महिला 12 वर्षीय बालक 57 वर्षीय महिला अलकापुरी का 9 वर्षीय बालक मालवा नगर पीएनटी कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला टाटा नगर गली नंबर 2 के 28 वर्षीय पुरुष कोमल नगर का 11 वर्षीय बालक पाजिटिव पाया गया है।

 

इनके अलावा मोहन नगर गली नंबर 3 की 65 वर्षीय महिला सीएचएल केंपस की 9 वर्षीय बालिका पाटीदार पैलेस की 16 वर्षीय बालिका देव देवरा की 42 वर्षीय महिला 16 वर्षीय बालक भरावा की कुई के 24 वर्षीय युवक रामगढ़ की 30 वर्षीय महिला 40 वर्षीय पुरुष 40 वर्षीय महिला नीम चौक के 52 वर्षीय पुरुष माहेश्वरी कांप्लेक्स पावर हाउस रोड के 69 वर्षीय पुरुष प्रताप नगर शिव मंदिर के सामने महू रोड के 32 वर्षीय पुरुष लक्ष्मी नगर के 45 वर्षीय पुरुष 42 वर्षीय महिला 20 वर्षीय युवती शायर चबूतरा के 42 वर्षीय पुरुष अलकापुरी की 35 वर्ष की महिला 51 वर्षीय पुरुष गुलमोहर कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष अलकापुरी कै 37 वर्षीय पुरुष 38 वर्षीय महिला इंदिरा नगर के 64 वर्षीय पुरुष महावीर नगर के 61 वर्षीय पुरुष जीएमसी कैंपस की 42 वर्षीय महिला देवरा देव नारायण नगर के 51 वर्षीय पुरुष डीडी नगर के 35 वर्षीय पुरुष ग्राम सिमलावदा की 25 वर्षीय महिला ग्राम नगरा के 60 वर्षीय पुरुष ग्राम रिंगनोद की 17 वर्षीय बालिका ग्राम कोटडा के 17 वर्षीय बालक रामनगर गांव तहसील अरनोद के 27 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा एक अन्य धार जिले की बदनावर तहसील के 40 वर्षीय पुरुष इस प्रकार आज कुल 44 पॉजिटिव मरीज मिले है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो