scriptइस बार मतदान केंद्र पर पिंक बूथ दिखे तो चौकिएगा मत पढ़ें क्या है पिंक बूथ…. | ratlam election news | Patrika News

इस बार मतदान केंद्र पर पिंक बूथ दिखे तो चौकिएगा मत पढ़ें क्या है पिंक बूथ….

locationरतलामPublished: Sep 27, 2018 12:44:48 pm

Submitted by:

Virendra Rathod

इस बार मतदान केंद्र पर पिंक बूथ दिखे तो चौकिएगा मत पढ़ें क्या है पिंक बूथ….

patrika

इस बार मतदान केंद्र पर पिंक बूथ दिखे तो चौकिएगा मत पढ़ें क्या है पिंक बूथ….

 

रतलाम। विधानसभा चुनाव में महिलाओं के मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस बार पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें इस बूथ पर हर चीज गुलाबी होगी। दरअसल, यह एेसे बूथ की पहचान होगी, जहंा पुरूषों के मुकाबले महिला मतदाताओं को सम्मान देने के लिए निर्वाचन आयोग इन बूथों पर विशेष व्यवस्थाएं करने जा रहा है। बूथों की संख्या गुरुवार को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के बाद तय होगी। चुनाव आयोग ने इस बार जिले में 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य दिया है। पिछले समय जिले में 77 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर 1000 पुरूष पर 934 महिलाओं के मतदान का प्रतिशत है। जो कि काफी अच्छा है।

 

patrika

एसडीएम शहर राहुल धोटे व तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि पुरूष के मुकाबले अधिक महिला मतदाता संख्या वाले बूथ को पिंक बूथ के रूप में तैयार किया जाएगा। यह नयाय प्रयोग है। इसकी व्यापक तैयारियों की जा रही है। मतदान कराने वाला स्टाफ गुलाबी रंग की वेशभूषा में होगा। चपरासी सुरक्षा स्टाफ समेत पीठासीन अधिकारी महिलाएं होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं लगभग समान होंगी, ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ परिवर्तन हो सकते है। यदि चिन्हित पिंक बूथ में महिलाओं को रोकने के लिए उचित इंतजाम होंगे तो पूरा स्टाफ महिला होगा, वरना पुरूषों की तैनाती होगी। इस बार तीन तरह में पीडब्ल्यूडी, पिंक बूथ और मॉडल बूथ बनेंगे। पीडब्ल्यूडी बूथ पर दादा-दादी व पोता-पोती मतदान करने आएंगे। स्पेशल बूथ होगा। खासकर 100 से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन चिन्हित किए गए है। जो कि शहर में सात है। उनके लाने व ले जाने की व्यवस्था रहेगी।

यूथ के लिए सेल्फी प्वाइंट
एसडीएम धोटे ने बताया कि इस बार अनोखा प्रयोग यह भी रहेगा कि जिस बूथ पर 18 से 21 वर्ष के ज्यादा मतदाता होंगे। उन्हें यूथ बूथ के रूप में तैयार किया जाएगा। युवाओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए होंगे विशेष इंतेजाम

आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष इंतेजाम किए जाएंगे। दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन वाहन और व्हील चेययर की बुकिंग के साथ ही दिव्यांग मित्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं मतदान के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए सोशल साइटस और नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग अपने मतदान का महत्व समझे।

– रूचिका चौहान, जिला कलेक्टर रतलाम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो