पुलिस वालों की घरेल समस्या सुनकर चले गए आईजी
रतलामPublished: Nov 08, 2022 05:55:11 pm
पुलिस दरबार में पुलिसकर्मियों ने रखी समस्या तो आईजी ने किया निराकरण


पुलिस वालों की घरेल समस्या सुनकर चले गए आईजी
रतलाम। उज्जैन रेंज के आईजी संतोषकुमारसिंह सोमवार को जिले की पुलिस लाइन, परेड और थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में ही जनता दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।