scriptयह क्या, शासन की इस योजना में मंदसौर-नीमच से भी फिसड्डी है रतलाम | Ratlam is worse than Mandsaur-Neemuch in this scheme of government | Patrika News

यह क्या, शासन की इस योजना में मंदसौर-नीमच से भी फिसड्डी है रतलाम

locationरतलामPublished: May 27, 2022 11:25:31 am

Submitted by:

Kamal Singh

पिछले दिनों भोपाल से हुई समीक्षा के दौरान जिले के अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी

यह क्या, शासन की इस योजना में मंदसौर-नीमच से भी फिसड्डी है रतलाम

यह क्या, शासन की इस योजना में मंदसौर-नीमच से भी फिसड्डी है रतलाम

रतलाम. सबसे साक्षर जिले का तमगा पाने वाला रतलाम मंदसौर और नीमच जैसे छोटे जिले से भी पीछे रह गया है। शासन की यू डाइस अपडेशन प्रक्रिया में रतलाम इतना पीछे रह गया कि अधिकारियों को भी भोपाल का कोपभाजन बनना पड़ा। स्कूलों की पूरी जानकारी हर साल ऑनलाइ पोर्टल पर यू डाइस के रूप में अपडेट करना होती है। यू डाइस अपडेट करने के मामले में रतलाम जिला काफी पीछे है। पीछे ही नहीं वरन रतलाम से छोटे जिले मंदसौर और नीमच भी काफी आगे हैं। नीमच की बात की जाए तो यहां 75 फीसदी काम हो चुका हैा जबकि रतलाम में महज 17 फीसदी ही यह काम हुआ है।
यह होता है यू डाइस


यू डाइस में स्कूल शिक्षा विभाग से हाईस्कूल और हायर सेकंडरी और राज्य शिक्षा केंद्र से प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को एक कोड दिया जाता है। स्कूल की पहचान उसी कोड के आधार पर होती है। हर स्कूल के बाहर यह यू डाइस कोड लिखना और हर पत्राचार या जानकारी में इसका उल्लेख करना अनिवार्य होता है।

हर एक जानकारी होती है यू डाइस में


यू डाइस में स्कूल की छोटी से छोटी जानकारी से लेकर हर एक जानकारी देना होती है। यू डाइस अपडेट करने का जो फार्मेट बनाया गया है वह 53 पेज का है जिसमें स्कूल से जुड़ा कोई भी पक्ष छुटा नहीं हैं। यू डाइस अपडेट करने के माध्यम से उस स्कूल का पूरा स्कैन हो जाता है कि वहां क्या-क्या है और कितने संसाधन हैं।

समीक्षा के दौरान मिली नाराजगी


यू डाइस अपडेशन को लेकर पिछले दिनों भोपाल से अधिकारियों ने जिलावार समीक्षा की। प्रदेश के टॉप टेन जिले जिन की स्थिति बेहतर होने से शाबाशी मिली जबकि कमजोर स्थिति वाले जिलों को फटकार मिली। जिले की वर्तमान स्थिति प्रदेश के 52 जिलों में 22वें स्थान पर है। नीमच प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
टॉप टेन में चार जिले

उज्जैन संभाग के चार जिले अच्छे काम की वजह से प्रदेश की टॉप टेन की सूची में शामिल हैं। इनमें नीमच, उज्जैन, देवास और शाजापुर शामिल हैं।

यू डाइस की स्थिति

जिला ———-कुल स्कूल ———- अब तक अपडेट —– प्रतिशत

नीमच ———– 1424 —————- 1079 ——— 75.77

उज्जैन ———– 2954 ————— 1858 ——— 62.90

देवास ———– 2784 —————- 1617 ——— 58.08

शाजापुर ——— 1714 —————- 974 ———– 56.83
मंदसौर ———- 2356 —————- 557 ———- 23.74

रतलाम ——— 2492 —————– 430 ———- 17.58

आगर-मालवा —- 1179 —————– 153 ———- 12.98

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो