scriptLIVE लोकसभा रिजल्ट 2019 देखें LIVE VIDEO रतलाम में जीत के जश्न में भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस से विवाद | RATLAM lok sabha election result 2019 live update | Patrika News

LIVE लोकसभा रिजल्ट 2019 देखें LIVE VIDEO रतलाम में जीत के जश्न में भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस से विवाद

locationरतलामPublished: May 23, 2019 06:59:52 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

LIVE लोकसभा रिजल्ट 2019 देखें LIVE VIDEO रतलाम में जीत के जश्न में भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस से विवाद

Ratlam Election News

ratlam lok sabha election result 2019 live update

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो गई है। यहां से भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। मतगणना स्थल पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। मध्यप्रदेश की इस सीट पर हर किसी की निगाह लगी है। लंबे समय से जिस का इंतजार था, वो घड़ी आने को है। देशभर में 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए डाले गए मतों की गिनती का काम शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय में
सुबह 8 बजे बाद शुरू हो गया है। पहले राउंड से भाजपा इस सीट पर आगे चल रही है। सबसे पहले स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा जहां पर ईवीएम रखी गई है। इसके बाद डाक मतपत्रों की जांच का काम शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व डीआईजी सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। बता दे की रतलाम संसदीय सीट पर कुल 9 प्रत्याशियों के भाग्य को 19 मई को ईवीएम में बंद कर लिया गया था। मुख्य मुकाबला भाजपा के जीएस डामोर व कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के बीच है।
mp.patrika.com पर देखिए live updates

https://www.patrika.com/madhya-pradesh-news/

चुनाव आयोग के एपलीकेशन वोटर टर्नआउट के अनुसार रतलाम संसदीय सीट पर कुल 75.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। संसदीय सीट पर कुल 18 लाख 36 हजार 839 सामान्य मतदाता व 990 जेंडर मतदाता शामिल रहे है। इस एपलीकेशन के अनुसार अलीराजपुर में 68.68 प्रतिशत, जोबट में 68.50 प्रतिशत, झाबुआ में 70.78 प्रतिशत, थांदला में 78.31 प्रतिशत, पेटलावद में 79.38 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण में 83.76 प्रतिशत, रतलाम शहर में 73.14 प्रतिशत व सैलाना में 85.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस अनुसार होगी गिनती

अलीराजपुर में 277, जोबट में 325, झाबुआ में 356, थांदला में 304, पेटलावद में 321, रतलाम ग्रामीण में 252, शहर में 257, सैलाना में 256 बूथ पर मतदान हुआ था। कुल 4696 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सबसे पहले डाकमत्र पत्र गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम से गिनती का काम शुरू होगा। पहला चुनाव नतीजा सुबह 9 बजे के बाद डाकमतपत्रों से आएगा। ईवीएम से गिनती के लिए 10 बार की गिनती पर एक राउंड होगा। दोनों दलों को जीत का भरोसा है। इसलिए जुलूस लेकर मिठाई की तैयारी की गई है। भाजपा प्रत्याशी डामोर व कांगे्रस प्रत्याशी भूरिया गिनती के समय झाबुआ में रहेंगे। रतलाम में वोट की गिनती सात कक्ष में होगी। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएगी। हर टेबल पर मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे।
Ratlam Election News
विधानसभा अनुसार इन कमरों में होगी गिनती

219- रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य कक्ष क्रमांक 12 एवं 13 प्रथम तल पर होगा। यहां सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी रतलाम सुश्री श्री शिराली जैन, तहसीलदार श्री प्रेम शंकर पटेल, नायब तहसीलदार श्री यशदीप रावत के साथ 21 सहयोगी कर्मचारी रहेंगे।
220- रतलाम शहर के मतों की गणना का कार्य भूतल पर कक्ष क्रमांक 15 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी गामड़, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री नित्यानंद पांडे एवं तहसीलदार श्री गोपाल सोनी के साथ 17 सहयोगी कर्मचारी रहेंगे।
221-सैलाना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 01 एवं 02 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी श्री कामिनी ठाकुर, तहसीलदार श्री महेश सोलंकी एवं तहसीलदार श्री रमेश मसारे के साथ 20 सहयोगी सहयोगी कर्मचारी रहेंगे।
222- जावरा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य भूतल पर स्थित कक्ष क्रमांक 14 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अधिकारी श्री एम.एल.आर्य, तहसीलदार श्रीमती स्वाति तिवारी एवं श्री राकेश सस्तीया के साथ 17 सहयोगी सहयोगी कर्मचारी रहेंगे।
223- आलोट विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का कार्य भूतल पर स्थित कक्ष क्रमांक 12 में होगा। यहां सहायक रिटर्निंग ऑफीसर विभागीय अधिकारी चंद्र सिंह सोलंकी, तहसीलदार अनिल कुशवाह, तहसीलदार पारसमल कुन्हारा के साथ 15 सहयोगी कर्मचारी रहेंगे।
Ratlam Election News
पांच अधिकारियों को नियोजित

मतगणना कार्य के लिए निर्धारित कक्षों में नियत समय पर गणना प्रारंभ करवाने, समय पर मशीनें गणना टेबल पर उपलब्ध करवाने, प्रत्येक राउंड के परिणाम की उद्घोषणा करवाने तथा प्रत्येक राउंड का गणना परिणाम पत्रक सारणी करण पक्ष में भिजवाने, अति महत्वपूर्ण कार्यों के सतत् पर्यवेक्षण के लिए विधानसभावार पांच अधिकारियों को नियोजित किया गया है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश वर्मा, रतलाम सिटी विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अमर वर्धानी, सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला परियोजना समन्वयक ऋषि कुमार त्रिपाठी, जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार एवं आलोट विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आरएस परिहार को नियोजित किया गया है।
Ratlam Election News
मतगणना स्थल पर मोबाइल की अनुमति नहीं

मतगणना स्थल पर किसी को भी मोबाइल की अनुमति नहीं दी जाएगी। मीडियाकर्मी मीडिया सेन्टर तक अपना मोबाइल ला सकेंगे, परन्तु उन्हें मतगणना स्थलों पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मीडियाकर्मी छोटे-छोटे समूहों में मतगणना स्थलों पर जाएंगे, परन्तु वे जाली के बाहर तथा आरओ टेबिल से कुछ दूरी पर एक निर्धारित स्थान से ही स्टील कैमरे से फोटो-वीडियो कव्हरेज कर पाएंगे। वे मतगणना स्थल पर ट्राइपॉड पर कोई कैमरा नहीं लगा सकेंगे। मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।स्ट्रांगरूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम को लाने-ले जाने की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।बाद में किसी उम्मीदवार द्वारा मांग करने पर उसे यह वीडियो रिकॉर्डिंग दी जा सकेगी।मतगणना के लिए कंट्रोल यूनिट टेबिल पर आएगी। इनकी गणना हो जाने के उपरान्त मतगणना अभिकर्ताओं को यदि कोई ऑब्जेक्शन है तो इसके लिए वे 2 मिनिट में बता सकते हैं। इसके निराकरण के पश्चात ही प्रत्येक विधानसभा के 5-5 मतदान केन्द्रों की वीवीपेट की गणना की जाएगी।इसके अलावा गणना के समय यदि कोई कंट्रोल यूनिट खराब हो जाती है तो उस मतदान केन्द्र की वीवीपेट की गणना भी की जाएगी।मतगणना उपरान्त स्ट्रांगरूम में मशीनों की सीलिंग का कार्य किया जाएगा।
RATLAM LIVE TIME LINE

5.00 am
मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचे का सिलसिला शुरू।

6.00 am
मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़।

6.55am

पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता पहुंचे।

8.10am
8.10 बजे तक स्ट्रांग रूम के नहीं खुले ताले, मतगणना शुरू नहीं।

8.15am

रतलाम शहर विधानसभा से पहले राउंड का पहला रुझान। रतलाम शहर से भाजपा को पहले राउंड में 2825 वोटों की लीड।
8.30am

रतलाम ग्रामीण में मतगणना रुकी, 715 मतों की गिनती हुई, जबकि कागज पर 712 मत हो रहे है, टेबल नम्बर 10 का मामला।

8.35am

रतलाम संसदीय क्षेत्र मे पहले राऊंड की गिनती के बाद बीजेपी के गुमानसिंह डामोर 5863 वोटों से आगे।
8.40am

रतलाम ग्रामीण से बीजेपी कुल 7532 से आगे, पहले में 3880 व दूसरे में 3652 मतों से आगे।

8.50am

रतलाम शहर से दूसरे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार 6419 वोटों से आगे।
9.00am

रतलाम संसदीय सीट

भाजपा गुमानसिंह डामोर- 8725 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया- 6778 वोट प्राप्त
बीएसपी मधुसिंह पटेल-157 वोट प्राप्त

10.00am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 69552 वोट प्राप्त।
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया- 48955 वोट प्राप्त।
रतलाम सीट पर भाजपा कुल 20597 वोट से आगे।
10.05am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 73137 वोट प्राप्त।
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-51868 वोट प्राप्त।
रतलाम सीट पर भाजपा कुल 21369 वोट से आगे।

10.20am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 101913 वोट प्राप्त।
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-65602 वोट प्राप्त।
रतलाम सीट पर भाजपा 36311 वोट से आगे।
10.25am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 113368 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया- 76662 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा- 36706 वोट से आगे

10.45am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 131817 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-97066 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा- 34751 वोट से आगे
10.50am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 167295 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-111396 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा- 55899 वोट से आगे

10.55 am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 181024 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-116420 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा-64604 वोट से आगे
11.00 am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 197411 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-131093 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा-66318 वोट से आगे

11.05 am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 201191 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-134221 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा-66970 वोट से आगे
11.30 am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर- 258764 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-166345 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा-92419 वोट से आगे

11.50 am

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर-309887 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-192348 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा 117539 वोट से आगे
12.00 pm

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर-336994 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-210564 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा-126430 वोट से आगे

12.30 pm

रतलाम संसदीय सीट
भाजपा जीएस डामोर-383460 वोट प्राप्त
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया-229595 वोट प्राप्त
रतलाम सीट पर भाजपा-153865 वोट से आगे
1.55 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा-367605 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस-271720 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे-95885 वोट से आगे

3.30 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 529614 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस- 417174 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 1,14,822 वोट से आगे
4.00 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 571180 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस- 458476 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 1,12704 वोट से आगे

5.00 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 636057 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस- 531163 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 104894 वोट से आगे
5.30 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 657589 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस- 555059 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 102530 वोट से आगे

6.00 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 672449 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस- 570228 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 102221 वोट से आगे
6.40 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 685788 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस-589897 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 95,891 वोट से आगे

7.00 pm

रतलाम अपडेट लोकसभा
जीएस डामोर भाजपा- 688882 वोट प्राप्त
कांतिलाल भूरिया कांग्रेस- 594220 वोट प्राप्त
भाजपा वोट से आगे- 94662 वोट से आगे
Ratlam Election News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो