scriptप्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: भाजपा दीप मिलन समारोह में विधायक के तीखे सूर | Ratlam MLA vs Mp CM | Patrika News

प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: भाजपा दीप मिलन समारोह में विधायक के तीखे सूर

locationरतलामPublished: Oct 24, 2019 12:20:03 am

Submitted by:

Yggyadutt Parale

प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: भाजपा दीप मिलन समारोह में विधायक के तीखे सूर

प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: भाजपा दीप मिलन समारोह में विधायक के तीखे सूर

प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: भाजपा दीप मिलन समारोह में विधायक के तीखे सूर

रतलाम। प्रदेश सरकार अवैध कालोनियों के वैधकरण के लिए गंभीर नहीं है। विधानसभा में लिखित आश्वासन देने के बाद भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। इन कालोनियों में अपनी जीवनभर की कमाई से मकान लेने वाले परेशान है। यदि जल्द कोई फैसला नहीं हुआ तो रतलाम से अवैध कॉलोनियों की समस्या को लेकर एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में विकास की जिस अवधारणा के साथ रतलाम आगे बढ़ा है उसे कभी छोड़ा नहीं जाएगा। सीवरेज के कारण क्षतिग्रस्त हुई रतलाम की सड़कों को हर हाल में फिर बनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में सड़कों के लिए जो 50 करोड़ की राशि देने की घोषणा की थी, वह इस सरकार से लेकर आएंगे। आवश्यकता होने पर सांसद गुमानसिंह डामोर की मदद लेंगे और केन्द्र से भी राशि लाकर रतलाम की सूरत बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। काश्यप स्टेशन रोड स्थित विसाजी मेंशन में भाजपा कार्यकर्ताओं के दीप मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर, महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
झाबुआ उपचुनाव बाद सरकार की उलटी गिनती

काश्यप ने कार्यकर्ताओ को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धारा 370 हटने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए दीपावली का यह पर्व खास हो गया है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस सरकार अधिक चलने वाली नहीं है। झाबुआ उप चुनाव के परिणाम के बाद सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने पिछले पांच सालों के दौरान रतलाम के विकास में किए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि सीवरेज भविष्य के लिए योजना है। विकास की बात जब-जब होती है तब-तब थोड़ी तकलीफ उठाना पड़ती है।

भाजपा कार्यकर्ता समाज में अगल छवि रखता

काश्यप ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा रतलाम के 35 से अधिक वार्डो में जीत दर्ज कर फिर परिषद बनाएगी। कांग्रेस सरकार बनने के बाद परिसीमन के नाम जोड़-तोड़ कर रही है, लेकिन इससे कोई फर्क पडऩे वाला नही है। विधानसभा और लोकसभा में भाजपा ने जैसी बूथवार जीत दर्ज की थी, वैसी ही निगम चुनाव में जीत मिलेगी। कार्यकर्ताओ ने जिस प्रकार पहले कार्य किया, वैसे एकजुटता से कार्य करना होगा। सांसद डामोर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज में अलग ही छवि रखते हैं, वर्तमान में पार्टी विपक्ष में है इसलिए हमें दुगनी ताकत से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। महापौर डॉ. यार्दे ने कार्यकर्ताओ को पार्टी की नींव बताया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री पोरवाल द्वारा किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो