scriptनई परिषद आने वाली है, निगम को तो साफ कर लो | ratlam nagar nigam ki laprvahi | Patrika News

नई परिषद आने वाली है, निगम को तो साफ कर लो

locationरतलामPublished: Jun 15, 2022 06:05:28 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

निगम प्रशासक व कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

नई परिषद आने वाली है, निगम को तो साफ कर लो

नई परिषद आने वाली है, निगम को तो साफ कर लो

रतलाम. नगरीय निकाय के चुनाव के बाद नई परिषद का गठन शपथ के साथ होगा। इसके पूर्व मंगलवार शाम को निगम प्रशासक व कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी औचक निरीक्षण के लिए निगम पहुंचे। यहां गंदगी देखकर कह उठे, नई परिषद आने वाली है, शहर साफ नहीं कर पा रहे, कम से कम नगर निगम तो साफ कर लो। कलेक्टर शाम को 6.30 बजे बाद निगम पहुंचे।
निगम पहुंचते ही एक – एक कमरे का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। निगम में व्यास्त गंदगी से नाराज हुए। इस दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी ङ्क्षसह से शहर में कितने नाले है, इनकी सफाई किस तरह से हो रही है, नालों की गहराई कितनी है, इनकी सफाई में कितने कर्मचारी लगे हुए है आदि सवाल किए। इस दौरान आयुक्त सोमनाथ झारिया व सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास सहित अन्य अधिकारियों के साथ पूरे निगम क्षेत्र में निरीक्षण किया। बाद में निगम के मुख्य द्वार के करीब पड़े कबाड़े को देखकर इसे नीलाम करने व इस स्थान पर नया निर्माण करने की बात कही।
पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित है संस्कृति

अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर पहली बार मतदाता बनी शहर की संस्कृति सोनगरा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर बहुत उत्साहित है। संस्कृति का कहना है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है । वह पहली बार मतदाता बनकर स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है।
संस्कृति बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और वह न सिर्फ़ स्वयं मतदान करने को लेकर उत्साहित हैं बल्कि अपने परिजनों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। सेंस प्लान टीम के सदस्य जिला जल सलाहकार आनंद व्यास संस्कृति को मतदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे तो उससे संस्कृति का उत्साह और बड़ा और उसने यह संकल्प लिया कि वह अपने पूरे क्षेत्र में मताधिकार के प्रयोग का प्रचार प्रसार कर सभी को प्रेरित करेगी।
निकाय के बाहर लगेगी ड्यूटी

नगर निगम सहित निकाय में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी उनके ही निकाय क्षेत्र में चुनाव के लिए नहीं लगेगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आदेश जारी कर दिए है।
मतपत्रों का मुद्रण समय-सीमा में

मतपत्रों का मुद्रण समय-सीमा में करवायें। मतपेटियों की उपलब्धता का आकलन फिर एक बार कर लें। अभ्यर्थियों की संख्या जिन वार्डों में अधिक है, वहॉं मतपत्र का साइज बड़ा होने से मतपेटियों की संख्या बढ़ानी पड़ सकती है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यवंशी को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने निर्देश नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा में दिए है। सिंह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो