कागजों में ही दफन हो गई साइकिलिंग ट्रैक की योजना
शहर में तीन जगह बनने थे, घोषणा से आगे नहीं हुआ काम
रतलाम
Updated: June 18, 2022 02:42:10 pm
रतलाम. शहर में सिटी फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कागजों में साइकिलिंग ट्रैक बनाने की योजना बनाकर दावा किया गया कि इसका निर्माण किया जाएगा। इसका प्रचार भी किया गया, हकीकत यह है कि साइकिलिंग ट्रैक कागजों में ही दफन होकर रह गई है।
सबसे पहले कालिका माता मंदिर क्षेत्र में साइकिलिंग ट्रैक बनाने की बात की गई। इसके लिए बताया गया कि बगीचे के पास इसका निर्माण किया जाएगा। इसका नक्शा बना लिया गया है। यहां तक की मंजूरी की प्रकिया का दावा भी किया गया। इसके बाद अचानक से पूरी योजना निरस्त कर दी गई। अब दावा किया जा रहा है कि कालिका माता मंदिर को गुजरात के अंबाजी के मंदिर की तर्ज पर बनाना है, उसी योजना में साइकिलिंग ट्रैक भी बनेगा।
यहां भी होना था निर्माण
शहर में इस समय चार स्थान पर सिटी फोरलेन का निर्माण कार्य मंजूर हुआ है। इसमे नगर निगम से पैलेस रोड का निर्माण शुरू हो गया है। शास्त्री नगर व मुख्य डाकघर से लेकर लोकेंद्र टॉकिज मार्ग सहित जवाहर नगर से लेकर गांधीनगर होते हुए रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी में निर्माण की मंजूरी हुई है। दावा साइकिलिंग ट्रैक का है, लेकिन जो नक्शा मंजूर हुआ है, उसमे इसका कही उल्लेख तक नहीं है। ऐसे में समझा जा सकता है कि शहर में साइकिलिंग ट्रैक की योजना को कागज में ही दफन कर दिया गया है।
निर्वाचन के बाद योजना
साइकिलिंग ट्रैक की योजना पर कार्य शुरू किया गया था, लेकिन निर्वाचन कार्य होने से इस पर फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है। निर्वाचन कार्य के बाद इस योजना में गति लाई जाएगी।
- सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम

कागजों में ही दफन हो गई साइकिलिंग ट्रैक की योजना
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
