रतलाम

शहर की आंतरिक सड़कों ने बिगाड़ दिया नक्शा

संतुलन बनाने में धीमी हो रहे वाहन, देरी से पहुच रहे कार्यालय

रतलामFeb 05, 2022 / 05:40 pm

sachin trivedi

शहर की आंतरिक सड़कों ने बिगाड़ दिया नक्शा

रतलाम। शहर में कभी सीवर लाइन तो कभी पेयजल लाइन के कार्य ने आंतरिक सड़कों का नक्शा ही बिगाड़ दिया है। कभी समतल रही सड़कों पर पैंबंद के कारण असमतल सरफेस बन गया है तो चैंबरों के कारण बीच सड़क पर ढलान से वाहन असंतुलित हो रहै है, फिर भी नगर निगम का तकनीकी अमला सड़कों को सुधरवाने आगे नहीं आया है। ऐसे में उखड़ी हुई सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर शहरवासी तय समय से देरी से अपने कारोबार से लेकर कामकाज के स्थल पर पहुच रहे है।
नगर निगम ने करीब तीन वर्ष पूर्व सीवरेज काम की शुरुआत की थी। दावा किया गया था शहर की सड़कों को सीवरेज कार्य के साथ – साथ सुधार किया जाएगा। हकीकत इसके विपरीत है। अब भी शहर में कई कॉलोनियों से लेकर मुख्य रोड जर्जर हो रहे है। इन सड़क को सुधारने के लिए नगर निगम ने अब तक कोई प्लान नहीं बनाया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि निगम ने अलग – अलग रोड पर निर्माण कार्य के टेंडर निकाले है व कुछ स्थान पर निर्माण हुआ है। पर हकीकत यह है कि शहर में 4 से 5 स्थान को छोड़कर अब तक कही भी उल्लेखनीय निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
ध्यान सिर्फ पटरी पार क्षेत्र में

शहर में नगर निगम का निर्माण के मामले में अधिकांश ध्यान पटरी पार क्षेत्र पर ही है। ऐसे में शहर के दीनदयाल नगर, टाटा नगर, मोचिपुरा, श्रीमाली वास, नजरबाग, जैन कॉलोनी, पैलेस रोड, थावरिया बाजार जैसे पुराने शहर के क्षेत्र में न तो निगम ध्यान दे रहा है नहीं जनप्रतिनिधियों का ध्यान है। इससे अब रहवासियों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। पैलेस रोड से थावरिया बाजार तक क्षेत्र की जर्जर रोड के चलते तो वाहन की गति तो कम करना पड़ रहा है।
टेंडर जारी किए है

शहर में अधिकांश खराब रोड के सुधार के लिए टेंडर जारी किए जा चुके है। कुछ क्षेत्र में निर्माण पूरा होने को है तो कुछ क्षेत्र में निर्माण शुरू जल्दी होगा।
सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम

Home / Ratlam / शहर की आंतरिक सड़कों ने बिगाड़ दिया नक्शा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.