scriptपाकिस्तान से वाट्सएप गु्रप पर जुड़े शहर के युवकों की हो रही खोज | ratlam news | Patrika News

पाकिस्तान से वाट्सएप गु्रप पर जुड़े शहर के युवकों की हो रही खोज

locationरतलामPublished: Jul 06, 2018 05:40:36 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी चल रही ग्रुप मेंं, पुलिस कर रही है गु्रप को बैन

patrika

पाकिस्तान से वाट्सएप गु्रप पर जुड़े शहर के युवकों की हो रही खोज

रतलाम. देश और प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे ग्रुप सक्रिय हो गए है, जिनका संचालन बाहरी देशों से हो रहा है। ऐसे ही कुछ ग्रुप की सूचनाएं रतलाम पुलिस को भी मिली है। इन ग्रुप में नापाक इरादा रखने वाले पाकिस्तान के बताए जा रहे है। इस इनपुट के बाद पुलिस और आईटी सेल के विशेषज्ञ ऐसे वाट्सएप ग्रुपों को खंगाल रहे है, जिनका कनेक्शन छोटे शहरों से है और इनको बैन करने की तैयारी हो रही है।
इन दिनों आंतकी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है और अब शहर के लोग भी इसकी जद में आ गए हैं। कुछ बाहरी देशो से चल रहे वाट्सएप ग्रुप में देशभर के लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसमें प्रदेश भी अछूता नहीं है। इंदौर में ट्रिपल एक्स नाम के वाट्सएप ग्रुप में आतंकी गतिविधियां शेयर की जा रही थी। जिनमें प्रधानमंत्री के खिलाफ भड़काऊ वीडियो और भारत विरोधी संदेश चल रहें हैं। इतना ही नहीं इस ग्रुप में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के वीडियो भी मंगाए जा रहें हैं। ग्रुप एडमिन पाकिस्तान का है। वह ग्रुप में चार बार भारत के युवाओं को जोडऩे की अपील करता है और साथ देने की बात करता है। इस ग्रुप में भारत व पाकिस्तान के कई लोग जुड़े हैं। इस तरह के ग्रुप की रतलाम साइबर सेल को भी सूचना मिली है, क्योंकि पूर्व में यहां पर पकड़ाए ५ युवकों पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज हुआ था। वहीं उनका जुड़ाव फेसबुक और सोशल साइट के जरिए आइएसआइएस के सहायक आंतकी संगठन से मिला था।
निगरानी में मोबाइल ग्रुप
रतलाम साइबर सेल के अनुसार अभी इन दिनों में एेसा कोई ग्रुप सामने नहीं आया है। जिसके आंतकी संगठनों से तार जुड़े, लेकिन पुलिस ने अब सूचना के बाद सतर्कता व निगरानी तेज कर दी है। पुलिस ने लिस्ट में संदिग्ध लोगों के मोबाइल व साइट्स पर नजर रखना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के मामले में पुलिस ने दर्जनभर से अधिक प्रकरणों में आरोपी को तलाश कर कार्रवाई की है।
डीपी पर लगे आंतकी और पाक के झंडे
इंदौर में चल रहे ग्रुप पर कई सदस्यों की डीपी बहुत संदिग्ध है। कुछ लोगों ने आंतकियों के फोटो लगा रखे हैं तो कुछ ने पाकिस्तान के झंडे लगा रखे हैं। कई भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जाते है और भारत के खिलाफ प्रचार किया जाता है।
संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर
साइबर सेल की आपत्तिजनक पोस्ट व साइट्स पर निगाह है। इस तरह का कोई वाट्सएप ग्रुप सामने आता है तो युवाओं से अपील है कि इस तरह की चीजों से दूर रहेंं। वरना कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साइबर सेल की संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर है, कोई ग्रुप सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
– राजेश सहाय, प्रभारी एसपी रतलाम।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो